Half First Look: पानीपत के लिए गंजे हुए अर्जुन कपूर, वायरल हुई तस्वीरें
अर्जुन कपूर की नमस्ते इंगलैंड बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है और अब वो अपनी अगली फिल्म पानीपत की तैयारी में जुट चुके हैं। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं आशुतोष गोवारिकर। हाल ही में अर्जुन कपूर अपना चेहरा और सर, एक जैकेट से ढंके हुए दिखाई दिए और माना जा रहा है कि ऐसा अर्जुन ने अपनी आने वाली फिल्म पानीपत का लुक बचाने के लिए किया।
खबरों की मानें तो पानीपत के लिए अर्जुन कपूर गंजे हो चुके हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ कृति सैनन और संजय दत्त भी मुख्य भूमिकाओं में हैं और फिल्म पानीपत के तीसरे युद्ध पर बन रही हैं जहां मराठाओं की मुगल सल्तन के हाथों गहरी शिकस्त हुई थी। ये जंग अब्दुल शाह अब्दाली और विश्वास राव और सदाशिव राव भाऊ के बीच हुई थी।

फिल्म का पहला टीज़र इस साल अप्रैैल में ही रिलीज़ हो चुका है और वहीं फिल्म की रिलीज़ डेट की बुकिंग 6 दिसंबर 2019 को की गई है।फिल्म एक पीरियड ड्रामा है। पानीपत के अलावा अर्जुन कपूर यशराज फिल्म्स की संदीप और पिंकी फरार में परिणीति चोपड़ा के साथ दिखाई देंगे।
इसके अलावा, अर्जुन कपूर इंडियाज़ मोस्ट वांटेड नाम की एक फिल्म कर रहे हैं जो एक रॉ ऑफिसर की सच्ची कहानी है। इसके अलावा, उनका नाम नो एंट्री सीक्वल और प्रेमम रीमेक के लिए भी काफी बार लिया जा चुका है। देखना है कि इन फिल्मों से अर्जुन का करियर कितना पलटता है।
देखिए यंग स्टार्स की आने वाली बॉलीवुड फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











