..................... Has Amrita Rao secretly married RJ Anmol? - Hindi Filmibeat

बहुत हुआ इश्क विश्क, विवाह के बंधन में बंधी अमृता राव!

अमृता राव पिछले कुछ समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब जरूर हैं, लेकिन लोग आज भी उनकी मासूमियत के कायल हैं। 'विवाह' और 'इश्क विश्क' जैसी सफल फिल्में देने वाली अमृता राव खबरों के मुताबिक सात फेरों के बंधन में बंध गई हैं। जी हां, अमृता ने एक निजी समारोह में अपने बॉयफ्रेंड आर जे अनमोल से शादी रचा ली है।

मीडिया से हमेशा दूरी बना कर रखने वाली अमृता कभी भी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में नहीं रही। उन्होंने अपने रिश्तों को हमेशा मीडिया की नजरों से दूर रखा है। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि उन्होंने अनमोल ने मुंबई में गुपचुप शादी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक दोनों ने कुछ महीने पहले ही शादी की है और वकोला में अपने घर में रह रहे हैं।

शक इसीलिए और गहराता है क्योंकि कुछ समय पहले अमृता एक इवेंट में अंगूठी पहने पहुंची थीं, जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्होंने सगाई कर ली है। वहीं, खबर को उस वक्त और हवा मिल गई थी जब उन्हें सांता क्रूज के एक प्राइवेट नर्सिग होम में देखा गया था जहां अनमोल भर्ती थे। हालांकि शादी को लेकर अभी अमृता की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

बहरहाल, अभी अमृता और अनमोल वकोला में अपने घर में शिफ्ट हो गए हैं। यह घर अनमोल के घर के पास ही है, जहां उनका परिवार रहता है। अमृता इससे पहले अपने परिवार के साथ वर्सोवा में रहती थी।

आपको बता दें, अनमोल रेडियो की दुनिया का जाना पहचाना नाम रहे हैं। वे काफी पॉपुलर आर जे हैं। और फिलहाल एक चैनल के लिए एक शो करते हैं। दूसरी ओर अमृता भी अपनी छोटी बहन की तरह ही छोटे पर्दे पर आने का मन बना रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X