Haryanvi Song: थाने में पुलिस वालों ने किया इस हरियाणवी गाने पर उछल-उछल कर डांस, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video

Policemen dance on this Haryanvi song in the police station: सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। कभी कोई अपने अतरंगी डांस से फैन्स का दिल जीत लेता है तो कभी कोई अजीबो-गरीब डांस कर सोशल मीडिया पर छा जाता है। वहीं हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी आम इंसान का नहीं बल्कि पुलिस वालों का है। जी हां, इस वीडियो में दो पुरुष और एक महिला पुलिस अफसर नजर आ रही है। तीनों ही इस वीडियो में ऐसा डांस करते दिखते हैं कि लोग तो उन्हें देख हैरान ही रह जाते हैं।

पुलिस वालों का ऐसा डांस देख फटी रह गईं लोगों की आंखें
दरअसल ऑफिशियल रोहित मस्ताना के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन इंस्पेक्टर भांग पीली गोरा ने गाने पर ऐसा उछल-उछल कर डांस करते हैं कि लोग तो बस तीनों को देखते ही रह जाते हैं। इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक महिला इंस्पेक्टर एक पुरुष इंस्पेक्टर के साथ मिलकर जबरदस्त डांस करती दिखती हैं। वहीं पीछे से इंस्पेक्टर साहब आकर दोनों को पकड़ लेते हैं, लेकिन इतने में ही वह भी दोनों के साथ डांस करना शुरू कर देते है।

पुलिस वालों का ये वीडियो देख कमेंट करते नहीं थके यूजर्स
बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर लोग तो कमेंट करते थक नहीं रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हां तो इसमें कौन सी बड़ी बात है आखिर वह भी इंसान हैं खुश होने का उन्हें भी अधिकार है तो वहीं दूसरे ने लिखा-क्या बात है बड़ी ही फ्रेंडली पुलिस है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- अब पता चला कि आप लोग लेट क्यों हो जाते हैं। आपको बता दें कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो पर अभी तक 50 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X