..................... haryanvi singer raju punjabi death last photo of singer may break your heart - Hindi Filmibeat

40 की उम्र में गई सिंगर की जान, अब अस्पताल से आखिरी फोटो को देखकर फट पड़ा फैंस का दिल!

raju punjabi

Raju Punjabi Last Photo: हरियाणा के मशहूर गायक आज सुबह निधन हो गया और उनके निधन की खबर सुनकर उनके फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। इस दुखद खबर से हरियाणवी इंटस्ट्री में हलचल पैदा हो गई है। अब सिंगर की अंतिम फोटो सामने आ गई हैं।

सूत्रों की मानें तो बीमार होने की वजह से पिछले कुछ वक्त से राजू पंजाबी जिंदल अस्पताल में भर्ती थे। खबर है कि आज सुबह 4 बजे के आसपास उन्होंने दम तोड़ दिया और अब अस्पताल से ही उनकी आखिरी फोटो सामने आई है, जिसे देखकर लोगो का कलेजा फट पड़ा है।

प्रदीप बुरा और पूजा हुड्डा ने इंडस्ट्री के साथ- साथ अपना निजी नुकसान बताया है क्योंकि राजू पंजाबी चढ़ता हुआ एक सितारा थे। हर किसी के लिए काफी दुख का वक्त है ऐसे में सभी सिंगर को लेकर सोशल मीडिया के जारिए अपना दुख प्रकट कर रहे हैं।

खबर है कि, सिंगर राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर में किया जाएगा। बता दें राजू फिलहाल हिसार के आजादनगर में रहते थे, उनकी मौत की सूचना मिलते ही उनके रिश्तेदार और प्रशंसक हिसार पहुंचना शुरू हो गए है। परिवार को लेकर बात करें तो राजू पंजाबी शादीशुदा है और उनकी तीन बेटियां है।

वह हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में जाना पहचाना चेहरा थे। उनके गाने सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब, देसी- देसी जैसे चर्चित गाने गाए। सपना चौधरी के साथ उनके कई गाने हिट थे। राजू पंजाबी का अंतिम गाना 12 अगस्त को रिलीज हुआ, हालांकि इस दौरान वह अस्पताल में ही एडमिट थे।

Read more about: raju punjabi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X