..................... Haryanvi Rapper Fazilpuria attacked by unknown men singer narrowly escapes from target firing - Hindi Filmibeat

फेमस रैपर पर हुआ हमला, कुछ लोगों ने गाड़ी पर दागी कई राउंड गोलियां, अंदर मौजूद थे सिंगर

Fazilpuria

Rapper-Singer Fazilpuria Attack: फेमस और नामचीन हरियाणवी सिंगर और रैपर फाजिलपुरिया को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सोमवार यानी 14 जुलाई को गुरुग्राम के बाहरी इलाके बादशाहपुर के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके ऊपर गोली चला दी।

फाजिलपुरिया के ऊपर चलाई गोलियां

सामने आ रहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फाजिलपुरिया पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। हमले के समय फाजिलपुरिया वह अपनी कार में मौजूद थे। लेकिन वो इस हमले में बाल-बाल बच गए। ये खबर जानकर फाजिलपुरिया के फैंस को झटका तो लगा ही साथ ही उन्होंने राहत की भी सांस ली क्योंकि सिंगर को कुछ नहीं हुआ है और वो सही सलामत हैं। आपको बता दें रैपर फाजिलपुरिया का असली नाम राहुल यादव है।

कोई नहीं हुआ घायल

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है है कि अज्ञात हमलावरों ने फाजिलपुरिया की कार पर उस समय गोलीबारी की जब वो सदर्न पेरिफेरल रोड पर थे। कथित तौर पर, हमलावर मौके से भागने गए। घटना में अब तक किसी के घायल होने की इन्फॉर्मेशन सामने नहीं आई है।

आपको बता दें, रैपर यूट्यूबर एल्विश यादव के दोस्त हैं और उनका नाम शूटिंग के लिए सांप के जहर और सांपों के इस्तेमाल से संबंधित एक मामले में सामने आया था। इस केस में वो एल्विश यादव के साथी माने जा रहे थे।

फाजिलपुरिया का फेम

फाजिलपुरिया हरियाणवी और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्हें 2014 के सुपरहिट गाने "लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल" से काफी पब्लिसिटी मिली, जिसे बाद में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान की बॉलीवुड फिल्म "कपूर एंड संस" (2016) में दिखाया गया। बादशाह का बनाया यह गाना काफी वायरल हो गया और फाजिलपुरिया नेशनल लेवल पर सुर्खियों में आ गए।

कौन हैं फाजिलपुरिया

राहुल यादव हरियाणा के गुरुग्राम के पास फाजिलपुर गांव के रहने वाले हैं, इसलिए उनका स्टेज नाम फाजिलपुरिया है। यह सिंगर अपनी लग्जरी कारों और देसी अंदाज के लिए जाना जाता है। उनके कुछ फेमस गाने हैं जिमी चू, पार्टी और मिलियनेयर।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X