..................... Haryanvi dancer says suicide thoughts are coming after trolling on viral video abusing fans for selfie - Hindi Filmibeat

हरियाणवी डांसर कोमल चौधरी करना चाहती है सुसाइड, लंबा वीडियो शेयर कर बताई लड़कों वाली पूरी बात

Dimple Choudharai Suicide For Troll: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी अपने एक वीडियो को लेकर टोल्स के निशाने पर आ गई हैं। अब डिंपल ने अपने इस वायरल वीडियो पर रिएक्शन दिया है और कहा है वो लोगों के भला बुरा कहने के इतना परेशान हो गई हैं कि उन्हें आत्महत्या के ख्याल आ रहे हैं। डिंपल का कहना है वो काफी बुरी तरह से मेंटल टॉर्चर झेल रही हैं।

Dimple Choudharai Suicide For Troll

डिंपल चौधरी का वायरल वीडियो

इस वायरल वीडियो में डिंपल चौधरी काफी परेशान दिखाई दे रही हैं। डिंपल कहती हैं, " जो तुम वीडियो बना रहे हो कि हम फोटो खिंचवाने गए, फोटो नहीं दिया। बहुत बदतमीज लड़की है, गाली दे रही है। इसका यह कर दो, वो कर कर दो। इसका यह हो जाना चाहिए, वो हो जाना चाहिए। 'पहली बात तो यह है कि तुम्हारे अंदर थोड़ा-बहुत दिमाग है या नहीं? कोई लड़की अपने परिवार के साथ है, अपने भाई-बहन के साथ है और तुम उसे परेशान कर रहे हो। उसकी प्राइवेसी में दखल दे रहे हो. तुम्हारा मैंने कुछ ले-देकर रखा है? अगर तुम यह चीज प्यार से कहते कि डिंपल जी, मैडम जी या बहन जी, एक फोटो दे दीजिए,' तो क्या मैं आपको फोटो नहीं देती?"

बदनाम कर रहे हैं लोग

डिंपल आगे बोलीं- मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाकर देख लेना मैं कितना रुक-रुककर लोगों को फोटोज देती हूं। मैं गाड़ी से उतरकर भी लोगों को फोटो देती दूं। मुझे बदनाम कर रहे हो कि मुझमें घमंड है, कौन सा घमंड मुझमें नजर आ गया?"

जीने नहीं दे रही दुनिया

डिंपल का कहना है, "वैसे भी मुझे यह दुनिया जीने नहीं दे रही। मतलब मैं अपने घर से बाहर भी न जाऊं? क्यों ऐसे हालात पैदा कर रहे हो कि मैं खुद आत्महत्या कर लूं? मैं बहुत कोशिश कर रही हूं कि कुछ गलत न करूं। मैं ठीक नहीं हूं। मेरे दिमाग की स्थिति ठीक नहीं है। प्लीज, मुझे मत छेड़ो। ऐसा मत करो यार। मैं तुम्हारे सामने हाथ जोड़ रही हूं। तुम्हारे पैर भी पकड़ लूंगी, ऐसा मत करो। मुझे बदनाम मत करो।"

क्या है पूरा मामला

डिंपल चौधरी अपने परिवार के साथ घूमने के लिए गई थीं। इस दौरान कुछ लड़के उनके पास आए जो एक फैन के तौर पर उनके साथ तस्वीरें क्लिक कराना चाहते थे। यहां जब डिंपल ने उनसे तस्वीरें क्लिक कराने के लिए मना कर दिया तो इन लड़कों के साथ उनकी बहस हो गई। इस दौरान डिंपल ने अपना आपा खो दिया और लड़कों को गालियां दे दीं। इसी को लेक उन्हे सोशल मीडिया पर काफी बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। और इअब डिंपल इस ट्रोलिंग से तंग आकर आत्महत्या की बात कर रही हैं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X