मां बनने के बाद हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, फैंस ने कहा-अतरंगी
मां बनने के बाद सपना चौधरी ने पहली बार फोटोशूट करवाया है जिसे ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर हरियाणवी डांसर ने शेयर किया है। सपना चौधरी इस फोटोशूट में व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही है। साथ ही ग्रीन लिपस्टिक लगाई है। इस फोटोशूट पर कुछ फैंस ने कमेंट्स कर अतरंगी भी बताया। फैंस ने कहा कि उनपर ये लुक बिल्कुल नहीं जमा, वह देसी लुक में ही जबरदस्त दिखती हैं।
हाल में ही सपना चौधरी ने पति वीर साहू के साथ पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया। उन्होंने लाल जोड़े में तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में वह पति का चेहरा देख व्रत खोलती नजर आ रही थीं। सपना चौधरी लगातार शादी के बाद चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी की और बेटे की मां बनी।
कुछ दिन पहले सपना चौधरी तब चर्चा में आई जब उन्होंने मां बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके बाद सबसे पहले तो उनकी गुपचुप शादी पर सवाल उठे। इसके बाद उन्होंने बताया कि पति के परिवार में किसी के निधन के चलते उन्होंने अपनी शादी को छिपाकर रखा।


Click it and Unblock the Notifications











