हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पर बनेगी बायोपिक! आलिया भट्ट के पिता बनाएंगे फिल्म, जानें कब होगी रिलीज

Haryanvi dancer sapna Choudhary biopic

Haryanvi dancer sapna Choudhary biopic directed by Mahesh bhatt: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (sapna Choudhary) अपने खास अंदाज और स्टाइल की वजह से आए दिनों लाइमलाइट में आ जाती हैं। उनका देसी हरियाणवी डांस पूरी दुनिया में फेमस है। सपना के डांस के लाखों करोड़ों दीवाने हैं। यूट्यूब पर भी उनके गानों पर मिलियंस से व्यूज आ जाते हैं। इससे आप अंदाजा तो लगा ही सकते हैं कि सपना चौधरी कितनी पॉपुलर डांसर हैं।

चाहें पॉपुलर क्रिकेटर हों या एथलीट जो भी स्ट्रगल करके आता है बड़े-बड़े मेकर्स उनकी बायोपिक बनाने का ऐलान करते हैं और लोगों को इंस्पायर करते हैं। चाहें एम एस धोनी हो, सानिया नेहवाल हों, मैरी कॉम हों या हाल ही में आई मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक चंदू चैंपियन हो। बता दें कि युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर पर भी बायोबिक बनने का ऐलान हो चुका है। इन बायोपिक पर काम भी शुरू हो चुका है, लेकिन इसी के साथ ही हाल ही में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की भी बायोपिक का ऐलान किया गया है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट्स के मुताबिक अब सपना चौधरी का भी संघर्ष पर्दे पर दिखाया जाएगा। बता दें कि मशहूर फिल्म मेकर महेश भट्ट विनय भारद्वाज के साथ मिलकर इस फिल्म को बानाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सपना चौधरी की बायोपिक का निर्माण साइनिंग सन स्टूडियो के बैनर तले किया जाएगा। यह वही स्टूडियो है जिसने सोनी लिव पर महेश भट्ट के शो पहचान और खेल ड्रामा फिल्म हुकुस-बुकुस जैसी सराहनीय परियोजनाएं पेश की थीं।

सोर्स की माने तो फिल्म का टाइटल 'मैडम सपना' भी हो सकता है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। बता दें कि जब से यह खबर सामने आई है फैन्स तो खबर सुनते ही उत्साहित हो गए हैं अब सभी को सपना की बायोपिक के रिलीज होने का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X