म्यूजिक वीडियो शूट करने गई हरियाणा की मॉडल सिम्मी चौधरी की हत्या, नहर में मिला शव!

Sheetal aka Simmi Chaudhary Murder- हरियाणा से इस वक्त एक चौकाने वाली खबर आई है और पता चला है कि एक मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या कर दी गई है। ये कांड सोमवार को हुआ था जब सोनीपत के खरखौदा इलाके में उनके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया।
बता दें कि सिम्मी महज 23 साल की थी और 14 जून को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बहन नेहा द्वारा दर्ज करवाई गई थी। बता दें कि सिम्मी चौधरी की बेरहमी से हत्या की गई है।
पहले उसका गला काटा गया था और बाद में कातिलों ने लाश को नहर में फेंक दिया था। खबर थी कि सिम्मी जब लापता हुईं तो उस वक्त वो अहर गांव में एक म्यूजिक-वीडियो शूट करने के लिए गईं थीं। इसके बाद से उनको कोई पता नहीं चला।
पुलिस ने खोज निकाली लाश
नेहा ने पानीपत के मतलौडा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था और इसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। खोजबीन के बाद पुलिस को मॉडल की लाश मिली और ये काफी बुरी तरह से खराब हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने इसके पीछे की कहानी की तलाश शुरु कर दी है।
देखने वाली बात होगी कि मॉडल को किन परस्थितियों में और क्यों मौत के घाट उतारा गया है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक शीतल ने अपनी बहन को बताया था कि उसका एक्स उसको परेशान कर रहा था और शूटिंग सेट पर मारपीट की थी। इस लड़के का नाम सुनील है जोकि पानीपत का रहने वाला है। मारपीट की खबर शीतल ने नेहा को दी थी और इसके बाद फोन का संपर्क टूटा और फिर कभी बात नहीं हुई।
पुलिस लगातार जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेच चेक कर रही है। देखने वाली बात होगी कि कालितों का राज कब खुलकर सामने आता है। सोशल मीडिया पर सिम्मा चौधरी को लेकर काफी बातें हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











