..................... Haryana famous singer Raju Punjabi is no more At the age of 40 - Hindi Filmibeat

नहीं रहे हरियाणा के मशहूर गायक राजू पंजाबी, 40 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Raju Punjabi

Raju Punjabi death: मनोरंजन जगत से जुड़ी बुरी खबर सामने आ रही हैं, हरियाणा के मशहूर गायक राजू पंजाबी (Raju Punjabi) का आज सुबह 4 बजे निधन हो गया है। अचानक से आई इस दुखद खबर से हरियाणवी इंटस्ट्री में हलचल पैदा हो गई है और फैंस का भी बुरा हाल है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सिंगर को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं।

हरियाणा के मशहूर गायक राजू पंजाबी का निधन-

सूत्रों की मानें तो बीमार होने की वजह से पिछले कुछ वक्त से राजू पंजाबी जिंदल अस्पताल में भर्ती थे। खबर है कि आज सुबह 4 बजे के आसपास उन्होंने दम तोड़ दिया। अचानक से हुई मृत्यु के कारण परिवार भी टूट कर बिखर चुका है।

प्रदीप बुरा और पूजा हुड्डा ने इंडस्ट्री के साथ- साथ अपना निजी नुकसान बताया है क्योंकि राजू पंजाबी चढ़ता हुआ एक सितारा थे। हर किसी के लिए काफी दुख का वक्त है ऐसे में सभी सिंगर को लेकर सोशल मीडिया के जारिए अपना दुख प्रकट कर रहे हैं।

जल्द होगा सिंगर का अंतिम संस्कार-

खबर है कि, सिंगर राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर में किया जाएगा। बता दें राजू फिलहाल हिसार के आजादनगर में रहते थे, उनकी मौत की सूचना मिलते ही उनके रिश्तेदार और प्रशंसक हिसार पहुंचना शुरू हो गए है।

परिवार को लेकर बात करें तो राजू पंजाबी शादीशुदा है और उनकी तीन बेटियां है। वह हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में जाना पहचाना चेहरा थे। उनके गाने सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब, देसी- देसी जैसे चर्चित गाने गाए। सपना चौधरी के साथ उनके कई गाने हिट थे। राजू पंजाबी का अंतिम गाना 12 अगस्त को रिलीज हुआ, हालांकि इस दौरान वह अस्पताल में ही एडमिट थे।

Read more about: raju punjabi death raju punjabi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X