हार्वर्ड विवि के छात्रों को बिजनेस समझायेंगे शाहरूख

भले ही पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान को लेकर भारत से लेकर पाकिस्तान में हंगामा मचा हो लेकिन उनकी ख्याति में कोई कमी नहीं आयी है। जिसका ताजा उदाहरण है कि आपके चहेते शाहरूख खान हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में बिजनेस पर स्पेशल लेक्चर देने जा रहे हैं। खबर है कि किंग खान हावर्ड विवि में मार्च में स्पेशल लेक्चर देने जा रहे हैं। हावर्ड विवि ने उन्हें खास तौर पर आमंत्रित किया है।

यह कोई पहला मौका नहीं है कि जब शाहरूख खान किसी विवि में लेक्चर देने जा रहे हैं बल्कि इससे पहले भी वो अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी में स्पेशल लेक्चर दे चुके हैं। शाहरूख को विवि इसलिए लेक्चर के लिए बुला रही है क्योंकि शाहरूख खान एक ग्लोबल हस्ती हैं। उनकी रोमांटिक फिल्मों के दीवाने केवल भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी है। इसलिए उनकी फिल्में ओवरसीज मार्केट में भी काफी अच्छा बिजनेस करती हैं।

वैसे बॉलीवुड में बिजनेस का खिलाड़ी आमिर खान को समझा जाता है लेकिन हावर्ड वालों की नजर में किंग खान बिजनेस को अच्छा समझते हैं तभी तो उन्होंने बिजनेस जैसे गंभीर विषय पर किंग खान को बुलाया है।

हम भी ऊपर वाले से दुआ करते हैं कि शाहरूख खान का यह सफलतम सफर यूं ही चलता रहे और वो ग्लोबल स्तर पर भारत का नाम रौशन करते रहें और साथ ही शाहरूख खान को आगाह भी करते हैं कि अपने लेक्चर के जरिये वो कुछ ऐसा न कह दें जिस पर बाद में बवाल हो जाये क्योंकि अक्सर उनके ज्यादा बोलने की वजह से बात का बतंगड़ बन जाता है और वो बेचारे बवाल में फंस जाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X