किरदार में परफेक्शन लाने के लिए हर्षवर्धन राणे करेंगे कुछ ऐसा..DETAILS
हमने जैसा कि आपको पहले ही बताया था कि अभिषेक बच्चन द्वारा पलटन छोड़ने के बाद फिल्म में हर्षवर्धन राणे ने उन्हें रिप्लेस किया है। फिलहाल हर्षवर्धन राणे जेपी दत्ता की पलटन की शूटिंग की वजह से लद्दाख में हैं।
हर्षवर्धन राणे इस फिल्म की शूटिंग को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि अभी उनके किरदार को लेकर ज्यादा कुछ नहीं बोला गया है लेकिन हर्षवर्धन राणे इस फिल्म में बिल्कुल परफेक्ट लगना चाहते हैं इसलिए उन्होंने फैसला किया है कि वो ना सिर्फ आर्मी के जवानों से मिलेंगे बल्कि उनके साथ रहेंगे ताकि उनकी जिंदगी को नजदीक से देख सकें।

एक सूत्र के अनुसार "हर्षवर्धन राणे अपने कैरेक्टर को लेकर काफी संजीदे हैं और इसलिए वो इसमें कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। वो किरदार में पूरी तरह ढल जाने के लिए उन्हें नजदीक से देखेंगे ताकि उनके लाइफस्टाइल, आदत, बॉडी लैंग्वेज बोलने के तरीके को समझ सकें।"
जेपी दत्ता ने पलटन के बारे में अधिक जानकारी तो नहीं दी है लेकिन पलटन का प्लॉट भी आर्मी से जुड़ा होगा। फिल्म में हर्षवर्धन राणा के अलावा सोनू सूद भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











