कोरोना पॉजिटिव हुए अभिनेता हर्षवर्धन राणे, ट्विट कर दी जानकारी- कहा, 'जल्द एक गुड न्यूज शेयर करूंगा'

फिल्म अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने सोमवार को एक पोस्ट के जरीए फैंस और फॉलोअर्स को सूचना दी है कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अब वह 10 दिनों के आइसोलेशन में हैं। इसके साथ एक्टर ने बताया कि वो फैंस के साथ एक अच्छी खबर भी शेयर करना चाहते हैं। वो जल्द ही स्वस्थ होकर लौट आएंगे और फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर करेंगे।

हर्षवर्धन राणे ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मुझे बुखार और पेट में दर्द था, जिसके बाद सलाह लेने मैं अस्पताल पहुंचा। उन्होंने कहा कि ये वायरल फीवर होगा क्योंकि मेरे फेफड़ें काफी स्वस्थ हैं और कोई अन्य लक्षण भी नहीं है। इसके बाद उन्होंने एक रूटीन कोविड टेस्ट कराया।"

Harshvardhan Rane

उन्होंने आगे लिखा, "मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। तो अब शायद 10 दिनों के आइसोलेशन में रहना होगा। मेरे पास एक गुड न्यूज थी लेकिन अब आपको 10 और दिन रुकना होगा। जल्द मिलूंगा एक ग्रेट न्यूज और बेहतर स्वास्थ के साथ।"

साथ ही पोस्ट के अंत में उन्होंने मजाकिये अंदाज में लिखा- "फिक्र ना करें, और कृपया करके मुझे व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से नुस्खे न भेजें। बस तैश टीम को अपना प्यार भेजें।"

बेजॉय नॉम्बियार के निर्देशन में बनी फिल्म 'तैश' में हर्षवर्धन राणे, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा और जिम सरभ दिखने वाले हैं। फिल्म ज़ी5 पर प्रीमियर होने वाली है। बता दें, हर्षवर्धन ने मुख्य तौर पर तेलुगु फिल्मों में काम किया है। साल 2016 में आई फिल्म 'सनम तेरी कसम' के साथ उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X