जब Harshvardhan Rane की गाड़ी में आकर बैठ गई थी लड़की, बोले- मैंने अपनी गाड़ी लॉक...

Harshvardhan Rane Shocking Revelation: हर्षवर्धन राणे अभी के समय पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं और आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन आज से 9 साल पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सनम तेरी कसम' ने वैसे तो उस वक्त कुछ खास कलेक्शन नहीं किया था और फ्लॉप साबित हुई थी।
लेकिन अब हाल ही में हर्षवर्धन राणे और मावरा हाेकेन की फिल्म 'सनम तेरी कसम' को वेलेंटाइन वीक में एक बार फिर से री-रिलीज किया गया। लेकिन इस बार हर्षवर्धन राणे की इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ दिए और मेकर्स भी मालामाल हो गए। इसके बाद लगातार एक्टर चर्चा में बने हुए हैं और इस फिल्म के पार्ट 2 को लेकर भी चर्चा चल रही है।
लेकिन अब इसी बीच हर्षवर्धन राणे ने इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ में एक इंटरव्यू दिया है। जहां पर उनसे सवाल किया गया था कि आपके साथ में सोशल मीडिया के जरिए कुछ ऐसा हुआ है जो काफी ज्यादा हैरान कर देने वाला था। इस पर एक्टर ने बताया कि "मुझे ट्विटर पर एक मैसेज आया था कि हाय सर नीचे आ जाओ मैं आपकी गाड़ी में बैठी हूं।"
हर्षवर्धन राणे ने आगे बात करते हुए बताया कि "मेरी गाड़ी खुली हुई थी। मैं बहुत ज्यादा हैरान हो गया था। इसीलिए उस दिन से मैंने अपनी गाड़ी लॉक करना शुरू कर दिया था।" अब लगातार हर्षवर्धन आने की यह वीडियो तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है और काफी सारे लोग इस पर कमेंट भी करते देखे जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











