शूटिंग के 24 घंटे पहले अभिषेक बच्चन ने छोड़ी थी फिल्म..इस एक्टर ने किया रिप्लेस
Recommended Video

अभी ज्यादा दिन नहीं हुए है जब अभिषेक बच्चन ने पलटन की शूटिंग शुरू होने से एक दिन पहले फिल्म के लिए मना कर सबको चौंका दिया। खासकर इसलिए क्योंकि सभी जानते हैं कि अभिषेक बच्चन जेपी दत्ता को खासकर बहुत ज्यादा मानते हैं।ऐसी खबरें आईं कि अभिषेक बच्चन ने खुद जेपी दत्ता को मना ना कर अमिताभ बच्चन को कहा कि वो जेपी दत्ता को बोल दें।
खैर बात जो भी हो लेकिन अच्छी बात ये है कि जेपी दत्ता को आखिरकार अभिषेक बच्चन का रिप्लेसमेंट मिल गया है। जी हां उन्होंने अभिषेक बच्चन की जगह हर्षवर्धन राणे को इस फिल्म में लिया है। आपको बता दें कि हर्षवर्धन राणे पिछले साल सनम तेरी कसम से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं।

वो पहले भी कई तमिल फिल्मों में नजर आ चुके हैं और एक्टिंग के मामले में भी काफी अच्छे माने जाते हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि हर्षवर्धन राणे इस फिल्म में लोगों को पसंद आएंगे।
वैसे अभिषेक बच्चन के लिए ये काफी घाटे का सौदा हो सकती है क्योंकि वैसे भी अभिषेक बच्चन बॉलीवुड में कमबैक करना चाहते हैं।अभिषेक बच्चन पहले भी अपने करियर में कई ऐसी गलतियां कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications