पाकिस्तानी एक्ट्रेस के खिलाफ बॉलीवुड एक्टर ने खोला मोर्चा, ठुकराई फिल्म और कहा-...

Harshvardhan Rane declined Sanam Teri Kasam 2- सनम तेरी कसम फिल्म ने दोबारा रिलीज होकर धमाका कर दिया था और अच्छी खासी कमाई की थी। इसके बाद लगातार चर्चा हो रही थी कि मेकर्स इस फिल्म की सीक्वल बनाने जा रहे हैं और इसके लिए फिर से वही कास्ट नजर आएगी।
इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन नजर आईं थीं। सबकुछ सही ही चल रहा था कि अब इंडियन एक्टर हर्षवर्धन राणे ने खुले शब्दों में पाकिस्तानी अभिनेत्री के साथ काम करने से इंकार कर दिया है।
हर्ष ने एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि अगर पुरानी कास्ट सनम तेरी कसम 2 में आएगी तो वो फिल्म नहीं करेंगे। इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि पाकिस्तान है।
पहलगाम हमले के बाद मचा बवाल
कुछ दिनों पहले कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने बेकसूर सैलानियों की जानें ली थीं। इसके बाद इंडिया ने पाकिस्तान पर अटैक कर दिया है और ऑपरेशन सिंदूर जारी है। ऐसे में पाकिस्तान के कई सितारों ने इंडिया को काफी बुरा भला कहा था। इसी के चलते हर्षवर्धन राणे का खून खौल रहा है और उन्होने इतना बड़ा फैसला लिया है। हर्ष का इशारा खुले तौर पर मावरा होकेन की तरफ है जो कि पाकिस्तान एक्ट्रेस हैं और सनम तेरी कसम में उनको काफी पसंद किया गया था।
हर्षवर्धन राणे ने क्या कहा?
अभिनेता बिना नाम लिए पाकिस्तान और मावरा होकेन को लेकर पोस्ट लिखा है। उन्होने लिखा, "मैं इस अनुभव को लेकर आभारी हूं, जैसी स्थिति है, और मेरे देश के बारे में की गई सीधी टिप्पणियों को पढ़ने के बाद, मैंने सम्मानपूर्वक सनम तेरी कसम भाग 2 का हिस्सा बनने से इनकार करने का निर्णय लिया है, अगर पिछले कलाकारों को दोहराए जाने की कोई संभावना है।" बता दें कि मावरा होकेन ने इंडिया को लेकर एक पोस्ट किया था जिसके बाद हर्षवर्धन राणे ने ये फैसला लिया है।
मावरा ने किया था ये पोस्ट
सनम तेरी कसम एक्ट्रेस ने लिखा था, "पाकिस्तान पर इंडिया के इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करती हूं। बेकसूर नागरिकों की जान चली गई है। अल्लाह हम सभी का बचाव करे, सद्बुद्धि बनी रहे। या अल्लाह हो या हाफिजो #पाकिस्तान जिंदाबाद।"


Click it and Unblock the Notifications











