'मैं इसके लिए जान भी दे दूंगा...', सनम तेरी कसम 2 के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं Harshvardhan Rane!

Harshvardhan Rane On Sanam Teri Kasam Part 2: हर्षवर्धन राणे और मावरा हाेकेन की फिल्म 'सनम तेरी कसम' को हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर दोबारा से रिलीज किया गया। हालांकि जब पहली बार रिलीज किया गया था तो कुछ खास यह सिनेमाघरों में चल नहीं पाई थी। लेकिन अब दूसरी रिलीज के बाद में बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धमाल मचा दिया है और अच्छा खासा कलेक्शन भी किया है।
फिल्म को 7 फरवरी को दोबारा से वेलेंटाइन वीक में रिलीज किया गया। इसके बाद में हर्षवर्धन राणे भी काफी खुश नजर आए और हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने 'सनम तेरी कसम 2' को लेकर भी बात की है। इस इंटरव्यू के दौरान हर्षवर्धन राणे ने यह भी कहा कि "इस फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए मैं अपनी जान भी दे दूंगा।"
हर्षवर्धन राणे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरस होता हुआ नजर आ रहा है और इस वीडियो में उनसे इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि 'सनम तेरी कसम 2' को लेकर उनका क्या कहना है। इस पर एक्टर ने कहा कि मैं एक बार सनम तेरी कसम की री-रिलीज के लिए प्रोड्यूसर के पास गया था। अब इसके पार्ट 2 के लिए भी रिक्वेस्ट करूंगा।
हर्षवर्धन राणे ने अपने इस इंटरव्यू में यह भी कहा कि "इसके लिए मैं उनके ऑफिस के बाहर 11 दिन तक सिर्फ पानी पीकर रहूंगा।" अब लगातार एक्टर का यह स्टेटमेंट वायरल हो रहा है और काफी सारे लोगों का यही कहना है कि जल्दी ही यह फिल्म एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देगी और धमाल मचाएगी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सनम तेरी कसम फिल्म आज से 9 साल पहले रिलीज की गई थी। इस पर हर्षवर्धन राणे ने कहा कि "9 साल पहले प्रोड्यूसर ने अपना खून दिया था, डायरेक्टर ने अपना पसीना दिया था और मावरा ने अपनी इसको आत्मा दे दी थी। आपने इसको अपने आंसू दिए हैं।इसीलिए मैं इस फिल्म के पार्ट 2 के लिए अपनी जान भी दे सकता हूं।"
हर्षवर्धन राणे ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा था कि वह इस फिल्म को बनाने के लिए मेकर्स से सिर्फ और सिर्फ रिक्वेस्ट कर सकते हैं। क्योंकि उनका बॉलीवुड में कोई भी कनेक्शन नहीं है और ऐसे में उनके पास में फास्टिंग और रिक्वेस्ट करने के अलावा कोई भी ऑप्शन नहीं है। अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्होंने इस फिल्म के री-रिलीज के लिए प्रोड्यूसर से रिक्वेस्ट की थी।


Click it and Unblock the Notifications











