'थामा' के आगे दबी Harshvardhan Rane की मूवी? एक्टर ने हाथ जोड़कर लोगों से कहा- 'मेरी फिल्म की टिकट खरीद लो'

Ek Deewane Ki Deewaniyat release

Harshvardhan Rane new movie Ek Deewane Ki Deewaniyat release: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' रिलीज हो गई है। इस फिल्म में उनके साथ खूबसूरत पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा लीड रोल में हैं। इसका मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' से है।

हर्षवर्धन राणे का इमोशनल वीडियो

रविवार को हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपनी वैन पर एक स्टिकर लगाते दिखे। उस पर लिखा था- 'Please Ticket Kharid Lena Iss Baar.'

वीडियो में हर्षवर्धन पैपराजी से कहते नजर आए- 'कृपया इस बार टिकट जरूर खरीदना। 9 साल इंतजार मत करवाना, प्लीज टिकट खरीद लो।' अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'टिकट जरूर खरीदना। छोटी फिल्म है, कोई बड़ा प्रमोशन नहीं, कोई फ्रेंचाइजी नहीं, कम स्क्रीन... ऐसा ही 7 फरवरी 2025 को भी कहा गया था, लेकिन तब दर्शकों ने इसे अपना पर्सनल मिशन बना लिया था।'

फिल्म को मिल रहे हैं कम शो और स्क्रीन

एक्टर ने बताया कि उनकी फिल्म को मल्टीप्लेक्स में बहुत कम स्क्रीन मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाद तब शुरू हुआ जब 'थामा' को ज्यादा शो और थिएटर स्लॉट्स दे दिए गए, जबकि 'एक दीवाने की दीवानियत' को सीमित जगह ही मिली।

आमतौर पर फिल्मों की एडवांस बुकिंग कुछ दिन पहले शुरू होती है, लेकिन इस बार PVR INOX ने 'थामा' को एक्स्ट्रा शो देने का फैसला लिया, जिससे हर्षवर्धन की फिल्म के लिए मुश्किलें बढ़ गईं।

प्रोड्यूसर अंशुल गर्ग ने जताई नाराजगी

फिल्म के मेकर अंशुल गर्ग (Desi Movie Factory) ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा- "आज के दौर में जब ज्यादातर फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बनाई जा रही हैं, हमने थिएटर रिलीज का रास्ता चुना है। हमने चार हिट गाने और एक शानदार फिल्म बनाई है, लेकिन हमारी फिल्म को बराबरी का मौका नहीं दिया जा रहा, यह दुख की बात है।'

उन्होंने आगे कहा- "फिल्म इंडस्ट्री सपनों और जुनून पर टिकी है। अगर किसी की वजह से हमारी मेहनत लिमिटेड दर्शकों तक ही पहुंचती है, तो यह हमारे लिए गलत है। हमें उम्मीद है कि दर्शक और थिएटर्स हमारी फिल्म को सही मौका देंगे।"

More from Filmibeat

Read more about: harshvardhan rane
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X