संजीदा शेख संग डेटिंग की खबरों को लेकर एक्टर हर्षवर्धन राणे ने तोड़ी चुप्पी, रिश्ते का सच रखा सामने

Harshvardhan Rane date Sanjeeda Sheikh: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे इस दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लवलाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। सूत्रों की मानें तो हर्षवर्धन राणे इन दिनों टीवी एक्टर सजीदा शेख को डेट कर रहे हैं। परंतु इस अफेयर की खबरों के बीच में एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी राय रखी है।
हर्षबर्धन राणे और संजीदा शेख-
हर्षबर्धन राणे और संजीदा शेख अपने रिश्ते को लेकर इस वक्त सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालाँकि दोनों ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है परंतु दोनों की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई जिनकी वजह से इसके रिश्ते को लेकर चर्चा होने लगी।
दरअसल पिछले महीने, दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जंगल सफारी के दौरान अपने दिन की तस्वीरें साझा की थीं। कुछ प्रशंसकों ने देखा कि उनके अलग-अलग पोस्ट में पृष्ठभूमि और जिस जीप में वे बैठे थे, उसमें समानता थी। वेकेशन पर संजीदा के साथ उनकी बेटी भी थीं।
रिश्ते को लेकर हर्षबर्धन राणे का बयान-
पहले भी कई बार बैसे तो एक्टर ये कह चुके हैं कि वह अपने निजी जीवन के बारें में ज्यादा बात नहीं करते हैं। तो अफेयर की खबरों के बीच उन्होंने अपने रिश्ते की स्थिति पर टिप्पणी करने से परहेज किया।
उन्होंने कहा, "इससे मुझे कोई परेशानी नहीं है क्योंकि लिखना पत्रकारों का काम है और उनके पास प्रस्तुत करने के लिए साप्ताहिक समय सीमा और दैनिक कोटा या कहानियों का लक्ष्य भी है। मैं उन्हें इंसानों के रूप में देखता हूं जो नौकरी करने की कोशिश कर रहे हैं, ठीक उसी तरह जैसे मेरा काम फिल्मों में होना है।"
हर्षवर्द्धन ने आगे कहा, "मैं अपनी यात्रा और प्रयास का बहुत सम्मान करता हूं और इसलिए, मैं उनकी प्रक्रिया का भी सम्मान करता हूं। वे मेरे बारे में कुछ भी लिख सकते हैं, मैं अब भी जब उन्हें देखूंगा तो उन्हें गले लगा लूंगा।'' तो इस तरह से एक्टर ने अपनी बात तो रख दी परंतु अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा।
आपको बता दें, हर्षवर्धन राणे से संजीदा की मुलाकात फिल्म 'तैश' के सेट पर हुई थी। कहा जाता है इसी सेट से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। 'तैश' एक रिवेंज ड्रामा फिल्म है जिसे वेब सीरीज के तौर पर भी रिलीज किया गया।


Click it and Unblock the Notifications
