Babil Khan के बवालिया वीडियो सामने आने के बाद Harshavardhan Rane ने कहा- 'थोड़ा शराब से दूर रहो'

Harshavardhan Rane on Babil Khan: बाबिल खान के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। इस वीडियो को लेकर हर तरफ कोहराम मचा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने इस वीडियो में बॉलीवुड इंडस्ट्री को टॉक्सिक कहा और कुछ सेलेब्स के नाम भी लिए थे। अब इस वीडियो पर एक्टर हर्षवर्धन राणे का रिएक्शन सामने आया है।
हर्षवर्धन ने दी सलाह
बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने बाबिल खान को सपोर्ट किया है, जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे रोते हुए और बॉलीवुड को सबसे नकली इंडस्ट्री कहते हुए दिखाई दे रहे थे। हर्षवर्धन राणे ने बाबिल को अपनी बात पर अड़े रहने और शराब और परेशान करने वाली चीजों से दूर रहने की सलाह दी।
पार्टीज से दूर रहने की दी सलाह
हर्षवर्धन ने लिखा- "प्रिय बाबिल खान, आपको एक्टिंग में गॉड लेवल की एक्टिंग जीन्स का आशीर्वाद मिला है, हमें आपकी विरासत को आगे बढ़ाने की जरूरत है! कृपया बस अपने काम को अपना बेस्ट दें, और उसके बाद 'इवेंट और आफ्टर पार्टीज से दूर रहें' ताकि परेशान करने वाली चीजों से बचा जा सके।"
शराब से भी दूर रहने की दी सलाह
उन्होंने आगे कहा, "मैं किसी फिल्मी परिवार से नहीं हूं, मैंने सीखा है कि अगर आप लोगों को परमिशन नहीं देंगे तो वे आपके साथ बुरा बर्ताव नहीं करेंगे। आपको 'अपनी बात पर अड़े रहना' होगा। इसके अलावा कृपया 'शराब और ऐसी किसी भी चीज से दूर रहें', क्योंकि मजबूती से खड़े होने के लिए आपको ताकत की जरूरत होगी, कृपया अपना ख्याल रखें।"
बाबिल ने शेयर किया था वीडियो
रविवार को बाबिल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे फूट-फूट कर रोते हुए और बॉलीवुड की ट्रोल करते हुए नजर आए। वीडियो में उन्होंने आंसू बहाते हुए कहा, "बॉलीवुड अब तक की सबसे नकली इंडस्ट्री है जिसका मैं हिस्सा रहा हूं। लेकिन बहुत कम लोग हैं जो चाहते हैं कि बॉलीवुड बेहतर बने... मुझे आपको और भी बहुत कुछ दिखाना है, और भी बहुत कुछ, और भी बहुत कुछ। मेरे पास आपको देने के लिए बहुत कुछ है..."
बाबिल की टीम ने दी सफाई
इसके तुरंत बाद, उन्होंने वीडियो को डिलीट कर दिया और अपने सोशल मीडिया हैंडल को भी डिएक्टिवेट कर दिया। बाद में, उनकी टीम ने इस घटना पर एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें लिखा था, "पिछले कुछ सालों में, बाबिल खान ने अपने काम के साथ-साथ अपने मेंटल हेल्थ के बारे में खुलेपन के लिए ढेर सारा प्यार और लोगों की तारीफें हासिल करते आए हैं। किसी और की तरह, बाबिल को भी मुश्किल दिनों से गुजरना पड़ता है। और आज का दिन उनमें से एक था। हम उनके सभी चाहने वालों को बताना चाहते हैं कि वह ठीक हैं और जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे।"
अनन्या पांडे, राघव जुयाल, कुब्रा सैत, सिद्धांत चतुर्वेदी और दूसरे कई स्टार्स ने बाबिल को अपना सपोर्ट दिया।


Click it and Unblock the Notifications












