Harshvadhan Kapoor ने ब्रांडेड जूतों पर दिया ऐसा ज्ञान, बुरी तरह ट्रोल, लोग बोले- जीजा की दुकान..

harshvardhan kapoor

सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर को लेकर चर्चा है और उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। हर्षवर्धन कपूर बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैँ। दरअसल उन्होने ब्रांडेड जूतों को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि लोगों को पसंद नहीं आएगा।

हर्षवर्धन कपूर ने लिखा है, 'ये पता नहीं कि किसको ये बात सुनने की जरूरत है, लेकिन नकली जूते पहनना बंद कर दें। बजट अगर कम भी है तो आपके लिए काफी अच्छे ऑप्शन हैं। अगर कोई आपको गिफ्ट देता है, तो अलग बात है। इसके पहनने में खुशी तो होगी लेकिन, आप खुद अगर खरीददारी करते हैं तो ऐसा ना करें।

भरोसेमंद ब्रांड्स के जूते ही खरीदें।' हर्षवर्धन कपूर का ये पोस्ट सामने आने के बाद धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इसके बाद लोग हर्षवर्धन कपूर को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं और खरी खोटी सुना रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''भाई.. अब मैं नहीं खरीद सकता क्योंकि सब लोग वही पहने हुए हैं।''

एक का कहना था कि, ''दुकान भी जीजा जी की है इसलिए बातें आ रही हैं।'' एक अन्य का कहना था, ''जीजा जी का बिजनेस है।'' ''क्योंकि उसके जीजू का जूते का बिजनेस है।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं।

हर्षवर्धन कपूर ने किसी तरह के कमेंट्स पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। हर्षवर्धन कपूर शानदार कलाकार हैं और कई फिल्मों का हिस्सा बने हैं। हालांकि वो इतना कामयाब नहीं हुए हैं जितना अनिल कपूर और सोनम कपूर हुए हैं।

बता दें कि सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर इस वक्त फिल्मों से काफी दूर हैं। हर्षवर्धन कपूर की फिल्मोग्राफी की बात करें तो उन्होने 'थार', 'भावेश जोशी सुपरहीरो', 'मिर्जिया' और 'रे' जैसी फिल्मों में धमाकेदार काम किया है। फैंस उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

More from Filmibeat

Read more about: harshvardhan kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X