हर्षद चौपडा़ को अंबर-धरा से हटाया
अंबर-धरा में अक्षत की भूमिका करने वाले हर्षद चौपडा़ को शो के निर्माता विकास शेट्टी और सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने हटा दिया है, उन्होंने इस शो में कुछ समय पहले ही प्रवेश किया था. उनकी जगह पर अब अली मर्चेंट को लिया गया है.
हर्षद चौपडा को हटाने के पीछे वजह यह बताई जाती है कि उन्होंने टोनी और दिया सिंह के शो लेफ्ट राइट लेफ्ट को दो साल के लिये अनुबंधित किया हुआ है. लेकिन उन्होंने अंबर धारा को भी अनुबंधित कर लिया और इसकी जानकारी टोनी और दिया सिंह को नहीं दी.
टोनी और दिया को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत सोनी टीवी के अधिकारियों से की. इस पर अंबर-धरा के निर्माता और चैनल अधिकारियों के बीच बैठक हुई और अंबर-धरा से हर्षद को हटाने का फैसला लिया गया.


Click it and Unblock the Notifications