बजरंगी भाईजान की मुन्नी ने किया जमकर डांस, वायरल हो रहा है हर्षाली मल्होत्रा का वीडियो!
हर्षाली मल्होत्रा को तो सभी जानते हैं, अगर नहीं तो बता दें कि वो नाम है जो कि सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के रिलीज होने के बाद सभी की जुबां पर था। हम बात कर रहे हैं बजरंगी भाईजान की मुन्नी की जिनका असली नाम हर्षाली मल्होत्रा है। हर्षाली इस वक्त पढ़ाई कर रहीं हैं, बचे हुए वक्त में वो फैंस के लिए किसी ना किसी तरह के वीडियोज या फिर तस्वीरें साझा करती हैं।
लेकिन बजरंगी भाईजान की मुन्नी अब काफी बड़ा हो गई है और तब की मुन्नी यानी हर्षाली मल्होत्रा को अब पहचानना मुश्किल है। लेकिन फैंस के लिए क्या पहले और क्या अब। हर्षाली मल्होत्रा एक बार फिर से चर्चा में हैं और इसकी वजह है उनका एक वीडियो जो कि इंस्टाग्राम पर उन्होने साझा किया है।

क्यू हर्षाली मल्होत्रा इस वीडियो में डांस करती हुईं नजर आ रही है। बैकग्राउंड में एक पंजाबी गाना 'गिफ्टां' बज रहा है। मुन्नी का ये वीडियो सामने आते ही काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इसपर लगातार कमेंट कर रहे हैं।
हर्षाली ने वीडियो के साथ लिखा है.. 'गिफ्टां' के हुकस्टेप चैलेंज पर भाग ले रहीं हूं। ये मौका है जहां आप 10000 तक के गिफ्ट बाउचर्स अमेजन की तरफ से जीत सकते हैं।'
हर्षाली ने इसपर भाग लिया है और दूसरों को भी चैलेंज पूरा करने के लिए कह रहीं हैँ। हालांकि हर्षाली अब किस फिल्म का हिस्सा बनती हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











