..................... Harshaali Malhotra recreates aishwarya rai hum dil de chuke sanam nandani look bhaijaan munni got young - Hindi Filmibeat

भाईजान की मुन्नी अब बन चुकी है सलमान खान की नंदिनी, ऐश्वर्या बन शेयर की ऐसी तस्वीरें

Harshaali Malhotra

Harshaali Malhotra Recreates Aishwarya Rai: ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट हर किसी के दिलों पर कब्जा करने वाली हर्षाली मल्होत्रा अब काफी बड़ी हो गई हैं। हर्षाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम से साफ है कि वो ग्लैमर की दुनिया में ही करियर बनाना चाहती हैं।

हर्षाली आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक खास तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जिनमें उनके काफी खूबसूरत लुक्स देखने को मिलते हैं। वहीं अब सलमान खान की इस मुन्नी ने कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर दी हैं जिन्होंने बवाल काट दिया है। दरअसल, हर्षाली ने 'हम दिल दे चुके सनम' से ऐश्वर्या राय के लुक को रीक्रिएट किया है। बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान ऐश्वर्या राय और अजय देवगन लीड रोल में थे।

फिल्म में जहां सलमान खान समीर के किरकार में थे तो वहीं ऐश्वर्या राय ने उनके लव इंस्ट्रेस्ट नंदिनी का किरदार निभाया था। हर्षाली की एक एक तस्वीर इस पोस्च में नंदिनी की यादें ताजा कर रही हैं।

खूबसूरती और लुक्स के साथ साथ हर्षाली डांस में भी काफी रुची रखती हैं। हर्षाली क्लासिकल डांस वीडियो भी अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हर्षाली के डांस वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स माधुरी दीक्षित से उनकी तुलना करते हैं।

हर्षाली मल्होत्रा के इस डांस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है काफी अच्छा सीख रही हो काफी आगे जाओगी तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- तुम अभी बहुत छोटी हो और देखकर लगता है कि कुछ समय बाद काफी अच्छे डांस मूव्स करोगी। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- जितनी तुम्हारी उम्र है उस हिसाब से काफी अच्छा डांस किया मुन्नी। यूजर्स के कमेंट्स देख हर्षाली भी बेहद उत्साहित हुईं उन्होंने भी कमेंट कर लोगों को धन्यवाद दिया।

Read more about: harshaali malhotra bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X