15 की उम्र में हर्षाली मल्होत्रा ने गिराया झुमका, 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' का वीडियो हुआ वायरल!

हर्षाली मल्होत्रा.. यानि हम सबकी मुन्नी, जिसने सलमान खान के साथ फिल्म बजरंगी भाईजान में दमदार एक्टिंग की थी। इस वक्त हर्षाली किसी और कारण से खबरों का हिस्सा है।
2015 में 'बजरंगी भाईजान' से बॉलीवुड में अपना बड़ा डेब्यू करने के बाद हर किसी का दिल जीतने वाली मुन्नी अब 15 साल की हो चुकी है और इस दौरान उसका एक वीडियो सामने आया है। हर्षाली मल्होत्रा इस वीडियो में काफी शानदार डांस करती हुईं नजर आ रही हैं।
दरअसल हर्षाली ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का गाना 'व्हाट झुमका' पर डांस किया और इसको रीक्रिएट करते हुए सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया। जब गाने की शुरुआत होती है तो हर्षाली मल्होत्रा इसमें सिंपल लुक में नजर आती हैं और अचानक वो घाघरे में आ जाती हैं।
हर्षाली काफी सुंदर लग रहीं थीं और उनको देखकर यकीन नहीं होगा कि उन्होने ही बजरंगी भाईजान में कमाल का काम किया था। 'व्हाट झुमका' ट्रेंड चल रहा है और इसको लेकर हर्षाली मल्होत्रा ने ये वीडियो बनाया है। इस वीडियो के साथ हर्षाली ने लिखा, "ट्रेंड के साथ जा रहे हैं.. क्या झुमका?"
इसके बाद उनके चाहने वालों के कमेंट्स भी लगातार सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''ये सब छोदो इस बार मैं जाऊंगा मुन्नी को पाकिस्तान छोड़ने।'' एक ने लिखा, ''उनके अंदर की मासूमियत उनकी आंखों और बॉडी लैंग्वेज में देखी जा सकती है।''
एक ने लिखा, ''मुन्नी झुमका तारों के नीचे से मिला क्या?'' एक का कहना था, ''कृपया हर्षाली अपने बाल कभी न काटें, वे माशाअल्लाह बहुत सुंदर हैं....भले ही आप हीरोइन बन गईं।'' एक ने लिखा, ''कितनी प्यारी हो गई है हमारी मुन्नी।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन हर्षाली ने रिएक्शन नहीं दिया है। फिलहाल वो पढ़ाई कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











