'लेंस लगाना-मेकअप करना मेरा हक...', Harsha Richhariya का बड़ा बयान, बोलीं- मैं जींस-टॉप पहनकर...

Harsha Richhariya

Harsha Richhariya: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे महाकुंभ को लेकर कोई ना कोई बड़ी खबर लगातार सामने आ रही है। महाकुंभ के 9 दिन बीत चुके हैं। इस बीच महाकुंभ में आए कई सारे ऐसे लोग भी हैं जो काफी वायरल हुई। पिछले तीन दिनों से इंदौर की मोनालिसा अपनी सादगी और आंखों की वजह से सुर्खियों में आ गई थी।

इसके अलावा भोपाल की एंकर और मॉडल हर्षा रिछारिया भी एक साध्वी के तौर पर महाकुंभ में आई। इसके बाद में वह काफी विवादों में भी आ गई थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने बयान दिया था कि वह 2 साल से ऐसा जीवन जी रही है और धर्म के मार्ग पर चल रही है। लेकिन जब उन पर सवाल उठाए गए कि वह 2 महीने पहले तक एंकरिंग और मॉडलिंग कर रही थी तो उन्होंने अपना बयान बदल दिया और कहा कि वह साध्वी भी नहीं है।

शैडो टॉक के साथ पॉडकास्ट के दौरान हाल ही में हर्षा रिछारिया ने बात की है। जहां पर उन्होंने कहा कि "सनातनी होना और साध्वी होना दोनों अलग चीजें होती हैं। दोनों में बहुत फर्क होता है। मैं बार-बार सभी को स्पष्ट तौर पर कह रही हूं कि मैं कोई साध्वी नहीं हूं। हमारा सनातन समाज बहुत बड़ा है। हम अपने दायरे में कुछ भी कर सकते हैं। मुझे कितनी बाउंड्री सेट करनी है और कहां पर क्रॉस नहीं करना है, ये मुझे अच्छे से पता है।"

हर्षा रिछारिया ने आगे बात करते हुए कहा कि "अगर मैं कल को जींस टॉप भी पहनती हूं तो यह मेरा हक है। मैं ऐसा कर सकती हूं क्योंकि मैं कोई साध्वी नहीं हूं। मैंने साध्वी की कोई भी औपचारिक दीक्षा नहीं ली हुई है। मैं एक नॉर्मल इंसान हूं और मैं सिर्फ मंत्र जाप करती हूं। मैं एक हिंदू हूं और सनातनी हूं। इसीलिए मैं लेंस लगाऊं, चेहरे पर मेकअप लगाऊं, लिपस्टिक लगाऊं या जींस टॉप पहनू, इससे किसी को भी ऐतराज नहीं होना चाहिए।"

More from Filmibeat

Read more about: maha kumbh harsha richhariya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X