"ये करीना और कोरोना के चक्कर में बहुत Shahid हो चुके हैं"- उद्योगपति का बेकार मजाक, हो गए ट्रोल
कोरोना वायरस से ना सिर्फ भारत बल्कि पूरा विश्व जूझ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अब कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है। हजारों जानें जा चुकी हैं। लेकिन उद्योगपति हर्ष गोयनका ने कोरोना पर जोक शेयर करते हुए उसकी तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर से की है, और लिखा है कि- ये करीना और कोरोना के चक्कर में बहुत shahid हो चुके हैं।
जाहिर है यह बेहद असंवेदनशील और बचकानी ट्विट है। हर्ष गोयनका ने लिखा- करीना और कोरोना में क्या समानता है? ये दोनों के चक्कर में बहुत 'shahid' हो चुके हैं।

जाहिर है ट्विटर पर भी लोगों ने उद्योगपति को जमकर लताड़ा है और कहा कि यह मजाक करने का ना ही सही समय है, ना ही सही कंटेंट। एक यूजर ने लिखा- वाह, ये है हमारे देश के बिजनेस लीडर्स की विद्वता का स्तर। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- I am appalled that a person of your stature can make a tweet like that. This is not funny sir. Extremely disrespectful towards the woman you're talking about & extremely insensitive to the situation prevailing because of a deadly virus that's taken lives. Shameful & Sick..
कोई शक नहीं कि एक ओर जहां यह कोरोना जैसी महामारी से मर रहे लोगों के प्रति असंवेदनशीलता है। वहीं, करीना कपूर और शाहिद कपूर के खत्म हो चुके रिश्ते पर भी तंज कसना हुआ। गौरतलब है कि, अब उन देशों की संख्या बढ़ गई है जिनमें कोरोना के मामले सामने आए हैं। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक 114 देशों में अब तक 118000 मामले सामने आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications