चूजी होने से बेरोजगार हूं: हर्ष

एक साक्षात्कार में हर्ष ने कहा कि इन दिनों मैं टेलीविजन पर नहीं दिख रहा हूं। ऐसा नहीं है कि मैंने टीवी पर काम करना बंद कर दिया है दरअसल मैं अच्छी पटकथा का इंतजार कर रहा हूं।
हर्ष ने कहा, "आप कह सकते हैं कि मैं फिलहाल बेरोजगार हूं और इसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं क्योंकि मैं कुछ ज्यादा चूजी हूं।" आखिरी बार वे टेलीविजन पर मनोरंजन चैनल 'सहारा वन' के कार्यक्रम 'घर एक सपना' में नजर आए थे।
हाल ही में प्रदर्शित मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' में हर्ष एक समलैंगिक डिजाइनर की भूमिका में नजर आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications