हैरी पॉटर से आगे बढ़ने को तैयार सितारे

By Jaya Nigam
हैरी पॉटर से आगे बढ़ने को तैयार सितारे

'हैरी पॉटर' श्रृंखला की सांतवी और आखिरी फ़िल्म का पहला भाग उन्नीस नवम्बर को रिलीज़ हो रही है.

लोकप्रिय' हैरी पॉटर' श्रृंखला के तीनों मुख्य कलाकार मानते हैं कि इस श्रृंखला में काम करना एक सकारात्मक और ज़िंदगी बदलने वाला तजुर्बा था. साथ ही तीनों कहते हैं कि अब वो आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं.

हैरी पॉटर’ श्रृंखला की अंतिम फ़िल्म ‘हैरी पॉटर एंड द डैथली हैलोज़’ का पहला भाग उन्नीस नवम्बर को रिलीज़ हो रहा है. फ़िल्म का प्रीमियर 11 नवम्बर को लंदन में है.

ब्रिटिश लेखिका जे के रॉलिंग की जादूई संसार पर आधारित ‘हैरी पॉटर’ श्रृंखला पर पिछले दस साल में छह फ़िल्में बन चुकी हैं.

‘हैरी पॉटर एंड द डैथली हैलोज़’ का दूसरा भाग जुलाई 2011 में सिनेमाघरों में पहुंचेगा. ये इस बेहद लोकप्रिय उपन्यास श्रृंखला पर बनी अंतिम फ़िल्म है. फ़िल्म की शूटिंग इस साल ख़त्म हो चुकी है.

बीबीसी ने फ़िल्म के तीनों मुख्य कलाकार- डैनियल रैडक्लिफ़, रुपर्ट ग्रिंट और एम्मा वॉटसन- से एक ख़ास बातचीत की.

किताब के नायक हैरी पॉटर का किरदार निभाने वाले डैनियल रैडक्लिफ़ पहली फ़िल्म के समय महज़ ग्यारह साल के थे.

'हैरी पॉटर' श्रृंखला के तीनो मुख्य कलाकार अब आगे बढ़ने के लिए तैयार है.

इस श्रृंखला के ख़त्म होने के बारे में वो कहते हैं, “ये दस साल बहुत ही ख़ुशनुमा रहे हैं. मुझे अपने सह-कलाकारों के साथ काम करके बहुत मज़ा आया. महज़ ग्यारह साल की उम्र में ही मुझे इतने बढ़िया कलाकारों के साथ काम करने का और काम के दौरान सीखने का भी मौका मिला.”

फ़िल्म की शूटिंग के अंतिम दिन के बारे में हरमायोनी ग्रैंजर का रोल कर रही एम्मा वॉटसन कहती हैं, “वो बेहद भावुक अनुभव था. ऐसा लगा कि मेरी एक दुनिया का अंत हो गया है.”

हैरी पॉटर के सबसे क़रीबी दोस्त रॉन वीज़ली बने रुपर्ट ग्रिंट कहते हैं, “जब से हमने शूटिंग ख़त्म की है मुझे बहुत अजीब सा लग रहा है क्योंकि ये मेरी ज़िंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा था.”

हैरी पॉटर श्रृंखला ख़त्म होने के साथ ही इन तीनों कलाकारों के फ़िल्मी जीवन का एक दौर भी ख़त्म हो गया है. अब डैनियल रैडक्लिफ़ ब्रॉडवे पर एक म्यूज़िकल और एक फ़िल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे.

लेकिन इतनी लोकप्रिय और लंबे समय तक चली श्रृंखला में काम करने के बाद बतौर एक्टर कुछ भी नया करने में कितनी मुश्किल आती है?

इस बारे में रुपर्ट ग्रिंट कहते हैं, “हैरी पॉटर श्रृंखला हमेशा मेरे साथ रहेगी. मुझे इसका हिस्सा होने पर हमेशा गर्व रहेगा. हां, अब मैं अलग तरह के रोल करना चाहता हूं.”

एम्मा वॉटसन मानती हैं कि इस लोकप्रियता का एक नकारत्मक पहलू भी है. वो कहती हैं, “इसका असर आपकी निजी ज़िंदगी पर भी पड़ता है. आप गुमनाम नहीं रह पाते. कहीं भी जाएं आपको कोई-न-कोई पहचान ही जाता है.”

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X