महाकुंभ में भंडारा खाने पहुंचा Harry Potter, वीडियो देख लोग बोले- ये यहां कैसे...

Harry Potter Daniel Radcliffe Lookalike

Harry Potter Daniel Radcliffe Lookalike: हैरी पॉटर वेब सीरीज के बारे में शायद ही कोई ऐसा होगा जो नहीं जानता होगा। हैरी पॉटर जैसी कहानी लोगों के बचपन का एक अहम हिस्सा रह चुकी है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यहां पर उत्तर प्रदेश की प्रयागराज में लगे महाकुंभ में हैरी पॉटर नजर आए हैं।

यह यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है और आपको बता दें कि महाकुंभ में सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि विदेशों से भी काफी सारे बड़े-बड़े दिग्गज आते हुए नजर आए। लेकिन आपको बता दें कि हैरी पॉटर का रोल डेनियल रैडक्लिफ ने निभाया था। लेकिन अब महाकुंभ में जींस और जैकेट पहने हुए एक शख्स नजर आया है।

वायरल हो रही है वीडियो में यह शख्स भंडारा खाते हुए देखा जा सकता है। इस शख्स को देखकर सोशल मीडिया पर लोग कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आखिरकार महाकुंभ में हैरी पॉटर कहां से आ गया। लेकिन आपको बता दें कि डेनियल रैडक्लिफ की तरह दिखने वाला यह शख्स उनका हमशक्ल है। अब लगातार सोशल मीडिया पर यह शख्स काफी वायरल हो रहा है।

लगातार वायरल हो रही इस वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं और प्रसाद खा रहे हैं इस शख्स को हैरी पॉटर के नाम से बुला रहे हैं। हालांकि कुछ सोशल मीडिया पर यूजर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं कि बेचारे को ठीक से खाना भी नहीं खाने दे रहे। हैरी पॉटर का हमशक्ल अब लगातार सोशल मीडिया पर वायरल है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभी महाकुंभ को लगे सिर्फ 9 दिन हुए हैं और इन 9 दिनों में 9 करोड़ से भी ज्यादा लोग गंगा में डुबकी लगा चुके हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि हैरी पॉटर के हमशक्ल से पहले कई और लोग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। जिसमे IITIAN बाबा, MTech बाबा और हर्षा रिछारिया का भी नाम शामिल है।

More from Filmibeat

Read more about: harry potter daniel radcliffe
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X