Harry Potter की इस फेमस एक्ट्रेस की हुई मौत, सदमे में पूरा का पूरा हॉलीवुड

Dame Maggie

Hollywood Actress Dies: हॉलीवुड की सबसे फेमस फिल्मों में से एक हैरी पॉटर के चाहने वालों को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। ब्रिटिश एक्ट्रेस डेम मैगी स्मिथ और हैरी पॉटर की एक्ट्रेस का शुक्रवार यानी 27 सितंबर को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

मैगी के बेटों टोबी स्टीफेंस और क्रिस लार्किन ने एक बयान शेयर किया और दुनिया को दुखद समाचार सुनाया, जिसमें लिखा था, "हमें बहुत दुख के साथ डेम मैगी स्मिथ के निधन की घोषणा करनी पड़ रही है।

"शुक्रवार, 27 सितंबर को सुबह अस्पताल में उनका शांतिपूर्वक निधन हो गया। वह एक बेहद प्राइवेट इंसान थीं, वह अंतिम समय में दोस्तों और परिवार के साथ थीं। वह अपने पीछे दो बेटों और पांच प्यारे पोते-पोतियों को छोड़ गई हैं, जो अपनी मां और दादी के चले जाने से बेहद दुखी हैं।"

"हम इस मौके पर चेल्सी और वेस्टमिंस्टर अस्पताल के अद्भुत कर्मचारियों को उनके अंतिम दिनों में उनकी देखभाल और असीम दयालुता के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हम आपके सभी मैसेजेस और सपोर्ट के लिए आपको धन्यवाद देते हैं और आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि आप इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।"

डेम मार्गरेट नैटली स्मिथ का जन्म 28 दिसंबर, 1934 को इलफोर्ड, एसेक्स, इंग्लैंड में हुआ था। उन्होंने 15 साल की उम्र में ऑक्सफोर्ड प्लेहाउस में शामिल होकर स्टेज पर अपना एक्टिंग करियर शुरू किया। उनकी सफल फिल्म रोल 1958 में नोव्हेयर टू गो में आई। अपने करियर में, उन्होंने दो अकादमी पुरस्कार, तीन गोल्डन ग्लोब, छह बाफ्टा पुरस्कार और चार एमी पुरस्कार जीते।

मैगी को हैरी पॉटर सीरीज में प्रोफेसर मिनर्वा मैकगोनागल, डाउनटाउन एबे में वायलेट क्रॉली के रूप में उनकी बेहतरीन रोल के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, क्लैश ऑफ द टाइटन्स में डॉवेजर काउंटेस, हुक, द लेडी इन द वैन, ए रूम विद ए व्यू, सिस्टर एक्ट और भी बहुत नामी फिल्मों में उन्होंने काम किया।

Read more about: hollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X