..................... यौन शोषण का शिकार हुए थे हार्डी संधू, बोले- स्टेज पर चढ़ी महिला ने चाट लिए कान फिर करने लगी... Harrdy Sandhu was a victim of sexual harassment, said - The woman who licked my ears on stage - Hindi Filmibeat

यौन शोषण का शिकार हुए थे हार्डी संधू, बोले- स्टेज पर चढ़ी महिला ने चाट लिए कान फिर करने लगी...

harrdy sandhu

Harrdy Sandhu on Harassment- हार्डी संधू इस वक्त चर्चा में हैं और ये चर्चा उनके गानों को लेकर नहीं बल्कि किसी दूसरी वजह से हो रही है। अपने शानदार गानों और आवाज से लोगों का दिल जीत जाने वाले हार्डी संधू ने कुछ ऐसा खुलासा किया है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है।

सिंगर हार्डी संधू ने बताया है कि एक बार उनका यौन शोषण हुआ था। इस वक्त एक इंटरव्यू सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। हार्डी ने बताया कि एक बार वो एक निजी शादी में परफॉर्म करने गए थे।

स्टेज पर परफॉर्म करते हुए एक महिला के द्वारा उनको गलत तरीके से छुआ गया था। सिंगर के मुताबिक, उस महिला की उम्र 30 से 45 साल के बीच होगी। वह डांस कर रही थी और मेरे साथ स्टेज पर आना चाहती थी।

क्या बोले हार्डी संधू?

हार्डी ने कहा, "औरत मेरे साथ स्टेज पर आने के लिए जिद कर रही थी। मैंने उससे कहा कि अगर मैं तुम्हें बुलाऊंगा तो दूसरे लोग भी ऐसा ही करना चाहेंगे। मेरे मना करने के बाद भी वो नहीं मानी।

जब मैं समझा कर थक गया तो उसको हार मान कर स्टेज पर आने की इजाजत दे दी। उसने मेरे साथ एक सॉन्ग पर डांस करने की रिक्वेस्ट की। मैंने कहा ठीक है। एक गाने पर डांस करने के बाद वो गले लगाने के लिए पूछने लगी थी। मैंने हां कर दी। इसके बाद उसने मुझे गले लगाया और मेरा कान चाट लिए।"

हार्डी संधू का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह का बातें कर रहे हैं। हालांकि वो कहां परफॉर्म कर रहे थे और वो महिला कौन थी इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है। वर्कफ्रंट पर हार्डी संधू लगातार कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। वो पंजाबी गानों के साथ धमाका करते हैं।

Read more about: harrdy sandhu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X