Harnaaz Kaur Sandhu Transformation: वजन घटाने के चक्कर में हरनाज ने बना लिया क्या दीन, लोगों ने पकड़ा सिर

Harnaaz Kaur Sandhu Weight Loss Transformation: पूर्व मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू फैशन और अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन इस बार हरनाज कौर को देखकर उनके फैंस पूरी तरह से हैरान रह गए हैं। हरनाज ने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन किया है और ये इस कदर अजीब है कि कोई भी हरनाज को पहचान ही नहीं पा रहा है।
हरनाज कौर संधू का ट्रासफॉर्मेशन
हरनाज सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। अब उनका एक लेटेस्ट पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उनका शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। इन फोटोज में हरनाज को पहचान पाना मुश्किल है। हरनाज ने काफी वजन कम किया है। इसके साथ ही वो काफी कमजोर और स्किनी सी दिखाई दे रही हैं।
हरनाज को है सीलिएक डिजीज
बता दें कि कुछ समय पहले हरनाज का वजन बहुत बढ़ गया था। हरनाज कौर संधू ने बताया था कि उन्हें सीलिएक डिजीज है। इसी वजह से उनका वजन बढ़ा था। वो गेहूं नहीं खा सकती हैं। वो ग्लूटन नहीं खा सकती हैं।
साल भर बाद चखा पिज्जा
लेकिन एक बार फिर हरनाज ने वजन कम कर लिया है। वीडियो में वो बोल रही हैं, 'मैं बहुत एक्साइटेड हूं क्योंकि मैं 1 साल से भी ज्यादा समय बाद पिज्जा खाऊंगी। मैं इंतजार नहीं कर सकती हूं।' वीडियो में हरनाज को पिंक कलर के वन स्ट्रैप टॉप में देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने डेनिम जींस पेयर की है। उन्होंने काला चश्मा और ओपन हेयर से लुक कंप्लीट किया। उन्होंने पिंक लिपस्टिक लगाई और मेकअप बेस का मिनिमल रखा।
इडली कॉफी की शौकीन है हरनाज
इसी के साथ हरनाज ने अपने खाने की झलक भी दिखाई। वो फ्राइड इडली खाती और कॉफी पीती दिखीं। उन्होंने बिस्किट के साथ भी फोटो शेयर की।
हरनाज के ट्रांसफॉर्मेशन को मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
यूजर्स को हरनाज का ये ट्रांसफॉर्मेशन पसंद आ रहा है। फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और लिख रहे हैं- हरनाज इज बैक। एक यूजर ने लिखा- कड़ी मेहनत का फल मिल गया। वहीं एक यूजर ने लिखा- इतना पतला भी नहीं होना था। दूसरे यूजर ने लिखा- लोग हमेशा शिकायत करेंगे चाहे कुछ भी हो। आप वजन कम कर लें, या वजन बढ़ जाए...वो जैसी है वैसे रहने दो। ये उसकी जर्नी है। लोगों को बहुत उम्मीदें हैं और बहुत टॉक्सिक कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











