Exclusive- हरमन ने माना बिपाशा और वो भी हैं एक दूसरे को लेकर इनसेक्योर!
हरमन ने वनइंडिया की रिपोर्टर से बात करते हुए कहा- "ये बात मैं सबके दिमाग से निकाल देना चाहता हूं कि सेलिब्रिटी और सेलिब्रिटी के बीच रिलेशनशिप अलग तरह के होते हैं और उनमें किसी तरह की कोई असुरक्षा की भावना नहीं होती। आखिर हैं तो हम इंसान ही। हम भी आम इंसानों की तरह महसूस करते हैं सोचते हैं, और अपने प्यार को लेकर कभी कभी इनसेक्योर हो जाते हैं।" हरमन की इस बात से इस बात का खुलासा हो जाता है कि हाल ही में जो खबरें आई हैं कि ढ़िश्कियाउं में हरमन और आयेशा के कुछ रोमांटिक सीन्स को लेकर बिपाशा ने नाराजगी जताई और उन सीन्स को फिल्म से निकाल दिया गया वो कहीं ना कहीं सच भी हो सकती हैं। आखिर असुरक्षा की भावना के चलते ये सब तो आम बातें हैं।
बिपाशा ने वादा किया है हरमन से कि ढिश्कियाऊं हिट या फ्लॉप शादी तो होगी!
जॉन अब्राहम के साथ सालों के लंबे रिश्ते के खत्म होने के बाद बिपाशा काफी अकेली हो गयी थीं। वो खुद इस रिश्ते से इतना जुड़ चुकी थीं कि इसके टूटने का उन्हें बहुत दुख था। हरमन के जिदंगी में आने से बीपाशा काफी खुश और खुद को कंप्लीट महसूस कर रही हैं। हरमन भी बिपाशा की तारीफें करने में नहीं चूकते। हरमन ने हमे्शा ही कहा कि बिपाशा बासु बहुत ही सरल और प्यार इंसान हैं। वो सभी से बहुत प्यार करती हैं और सबकी बहुत केयर भी करती हैं।
Did u know- बिपाशा बासु ने हरमन बावेजा और उनके परिवार से ये वादा किया है कि वो हरमन से शादी जरुर करेंगी। भले ही उनकी फिल्म हिट या फ्लॉप।


Click it and Unblock the Notifications












