गुरूद्वारा में शादी के बंधन में बंधे हरमन बावेजा, शिल्पा शेट्टी सहित दोस्तों ने शेयर की Wedding Pics

लव स्टोरी 2050, वॉट्स योर राशि एक्टर हरमन बावेजा ने 21 मार्च को साशा रामचंदानी के साथ गुरूद्वारा में फेरे लिए और शादी के बंधन में बंध गए। उनकी दोस्त शिल्पा शेट्टी ने हरमन की शादी की तस्वीरें, अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए इस नवविवाहित जोड़े को शादी की बधाईयां दी।

हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी की प्रेम कहानी फिलहाल तो किसी को नहीं पता लेकिन दोनों की शादी की तस्वीरें बेहद प्यारी हैं। हरमन और साशा ने परिवार और दोस्तों के बीच कोलकाता में शादी की।

harman-baweja-wedding-pics-raj-kundra-shilpa-shetty-aamir-ali-ashish-chowdhary-share-pics

इस शादी में हरमन के दोस्त राज कुंद्रा ने चार चांद लगाए। राज कुंद्रा हरमन के संगीत पर भी जमकर नाचे और शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनका ये भांगड़ा वीडियो शेयर भी किया।

वहीं हरमन के और दोस्त आशीष चौधरी, हुसैन ख्वाजेरवाला, सागरिका घटगे, आमिर अली ने भी शादी में जमकर मस्ती की और उनकी तस्वीरें इस बात की गवाह हैं। देखिए हरमन और साशा की शादी की तस्वीरें।

आ गए बाराती

आ गए बाराती

हरमन बावेजा की बारात के पहले उनके दोस्तों ने खूब रौनक लगाई। बारात निकलने से पहले, दोस्तों के साथ हरमन की ये शानदार तस्वीर।

मस्ती और ठहाके

मस्ती और ठहाके

ये तस्वीरें, हरमन और साशा के संगीत बाद की पार्टी की हैं। हरमन अपने दोस्त राज कुंद्रा, आशीष चौधरी और आमिर अली के साथ दिखाई दे रहे हैं।

एक तस्वीर काफी नहीं

एक तस्वीर काफी नहीं

क्योंकि दोस्तों के साथ केवल एक तस्वीर कभी काफी नहीं होती!

बन ठन के

बन ठन के

अपनी अनंत कारज सेरेमनी के लिए परिवार के साथ निकलते हरमन बावेजा।

फिल्मों से दूर

फिल्मों से दूर

40 साल के हरमन, फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाए हुए हैं। उनकी पत्नी साशा का भी फिल्मों से दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं है।

गुलज़ार हुई रात

गुलज़ार हुई रात

दोस्तों ने हरमन की शादी में खूब रौनक लगाई है। वैसे भी दोस्त यारों के बिना ये तस्वीरें फीकी ही रह जातीं।

सागरिका - हुसैन

सागरिका - हुसैन

हरमन बावेजा की शादी में उनके खास दोस्त सागरिका घटगे और हुसैन ख्वाजेरवाला भी दिखाई दिए।

दिल चाहता है

दिल चाहता है

वाकई राज कुंद्रा, आमिर अली और हरमन बावेजा की ये तस्वीर देख कर तो आपको दिल चाहता है कि तिकड़ी याद आ गई होगी।

धूम धड़ाका और नाच गाना

धूम धड़ाका और नाच गाना

हरमन की शादी की तस्वीरों से साफ है कि उनके दोस्तों ने उनकी शादी में खूूब महफिल जमाई।

बधाई हो

बधाई हो

हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी को ज़िंदगी के इस नए अध्याय की शुरूआत करने के लिए ढेरों बधाई। शादी मुबारक!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X