हरमन बावेजा ने की हेल्थ कोच साशा रामचंदानी से सगाई, देंखे तस्वीर- कभी माने जाते थे ऋतिक के हमशक्ल
फिल्म अभिनेता और निर्माता हरमन बावेजा ने हेल्थ कोच साशा रामचंदानी के साथ सगाई कर ली है। बता दें, हरमन फिल्म निर्देशक हैरी बावेजा के बेटे हैं। हरमन की बहन रवीना ने सोशल मीडिया पर दोनों की रोका की तस्वीरें शेयर की और बधाई दी है। ये कार्यक्रम में चंडीगढ़ में हुआ था जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी में कपल की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'बधाई हो साशा और हरमन'। सागरिका और साशा पुरानी दोस्त हैं। साशा रामचंदानी इंस्टाग्राम पर 'बेटर बैलेंस सेल्फ' पेज चलाती हैं।

हरमन बावेजा की बात करें तो, उन्होंने साल 2008 में अपना डेब्यू साई-फाई फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से किया था। जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा थीं। लेकिन फिल्मी करियर सफल ना होने के बाद वह जल्द ही लाइमलाइट से दूर हो गये। हाल ही में उनकी लेटेस्ट तस्वीरें बाहर आईं तो लोग उनके बढ़े हुए वजन को देखकर हैरान रह गए।


Click it and Unblock the Notifications











