निराश नहीं हैं परेश मोकाशी

'हरीशचंद्राची फैक्टरी' को ऑस्कर पुरस्कार की विदेशी भाषा की फिल्मों की श्रेणी में भारत की ओर से आधिकारिक प्रवृष्टि मिली थी। मोकाशी ने कहा, "मैं इसे एक प्रतियोगिता के परिणाम की तरह देख रहा हूं। पुरस्कार के लिए फिल्म को भेजा जाना ही एक बड़ी उपलब्धि है। इसलिए मैं निराश नहीं हूं। "
फिल्म 'हरीशचंद्राची फैक्टरी' 1913 में प्रदर्शित फिल्म 'राजा हरीश्चंद्र' पर आधारित है। बुधवार को विदेशी फिल्मों की श्रेणी के लिए हुई वोटिंग में मोकाशी की फिल्म बाहर हो गई। इस श्रेणी में नौ फिल्मों का चयन किया गया है। अंतिम सूची की घोषणा दो फरवरी को होगी। ऑस्कर समारोह का आयोजन सात मार्च को होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
ऑस्कर परेश मोकाशी फिल्म समारोह भारतीय सिनेमा हरिश्चंद्राची फैक्ट्री film festival harishandrachi factory indian cinema oscar paresh mokashi


Click it and Unblock the Notifications