करिश्मा कपूर ने बचाई थी पूल में डूबते इस हीरो की जान.. 33 साल बाद खुद एक्टर ने खोला राज!

करिश्मा कपूर आज भले ही फिल्मों में इतनी एक्टिव नहीं हैं लेकिन एक वक्त था जब वो चहीती अभिनेत्री होती हैं। उन्होने अपने करियर की शुरुआत प्रेम कैदी से की थी और इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा इस वक्त चर्चा में है।
1991 में आई उनकी फिल्म प्रेम कैदी में उनके साथ जो कोस्टार थे उनकी जान आज भी करिश्मा कपूर की कर्जदार है। वैसे तो फिल्मों में हीरो हीरोइन की जान बचाता है लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मामला उलटा हो गया था।
पता चला है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान करिश्मा कपूर ने अभिनेता को स्विमिंग पूल में डूबने से बचाया। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि हरीश कुमार है। अब इतने सालों के बाद इस बात का खुलासा खुद हरीश ने किया है।
क्या बोले हरीश
मीडिया से बात करते हुए हरीश कुमार ने कहा, "करिश्मा पूल में कूदती है तो मैं उसमें कूदकर उसे बचाता हूं। लेकिन हकीकत मैं आज आपको बता रहा हूं कि करिश्मा को बचाने के लिए मैं कूदा, लेकिन हकीकत में करिश्मा ने मुझे बचाया क्योंकि मुझे स्विमिंग नहीं आती थी।'' इसको आगे उन्होने कहा, "मैं डूबने ही वाला था, असल में मैं डूब रहा था, लेकिन सेट पर मौजूद लोगों ने सोचा कि मैं शरारत कर रहा हूं, इसलिए करिश्मा की उम्मीद में किसी ने मेरी मदद नहीं की। उसने मुझे पकड़ लिया और मैंने उसके कपड़े पकड़ लिए। तो ये सब नब्बे के दशक के बॉलीवुड में भी होता था।"
आग की तरह वायरल हुआ वीडियो
हरीश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। लोग करिश्मा कपूर की तारीफ कर रहे हैं। 90 के दशक में हरीश एक मशहूर अभिनेता थे और उनको कई फिल्मों में देखा गया था। फिलहाल वो इंडस्ट्री से काफी दूर हैं। हरीश को आपने तिरंगा और राजा बाबू जैसी फिल्मों में साइड रोल करते देखा होगा। लेकिन उन्होने बतौर लीड एक्टर करिश्मा के साथ शुरुआत की थी।


Click it and Unblock the Notifications