Watch: 'तू इंडियन होगा...' पाकिस्तानी क्रिकेटर ने फैन से की हाथापाई, बीवी ने रोका तो बुरी तरह झटका

Haris Rauf T20 World Cup 2024

Haris Rauf T20 World Cup 2024: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप 2024 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा। पाक टीम सुपर 8 तक भी नहीं पहुंच सकी। पाकिस्तान के बाहर होने के बाद टीम की काफी आलोचना हुई। खबर थी कि पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ी छुट्टी मनाने के लिए यूएसए में ही रुके हैं। इस बीच एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। पाकिस्तान के खिलाड़ी हारिस रऊफ एक युवक से भिड़ गए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल रऊफ यूएसए में ही रुके हैं। वे अपनी वाइफ के साथ थे, तभी युवक से उनका झगड़ा हो गया। बीवी का हाथ छुड़ाकर वे उसे पीटने को दौड़े। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि रऊफ की वाइफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके। इसके बाद वहां खड़े गार्ड्स ने मामले को संभालने की कोशिश की। रऊफ ने कहा, 'ये पक्का इंडियन होगा।' इस पर फैन ने जवाब दिया, 'पाकिस्तान हूं।'

हारिस रऊफ पाकिस्तान के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ घातक गेंदबाजी की थी। रऊफ ने 21 रन देकर 3 विकेट लिए थे। उन्होंने यूएसए के खिलाफ 37 रन देकर 1 विकेट लिया था। रऊफ ने कनाडा के खिलाफ 26 रन देकर 2 विकेट लिए थे। वहीं आयरलैंड के खिलाफ 17 रन देकर 1 विकेट लिया था। हालांकि पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 तक नहीं पहुंच सका।

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2024 में चार मैच खेले। इस दौरान उसने पहला मैच यूएसए के खिलाफ खेला। पाकिस्तान ने यह मैच गंवा दिया था। उसे यूएसए ने सुपर में हरा दिया था। इसके बाद दूसरा मुकाबला भारत से हुआ। भारत ने यह मैच 6 रनों से जीत लिया। पाकिस्तान पिछले दो मैच लगातार जीते। उशने कनाडा को 7 विकेट से हराया। वहीं आयरलैंड के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की।

More from Filmibeat

Read more about: haris rauf bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X