मेघना गुलज़ार को राज़ी का सारा क्रेडिट चाहिए था, इसलिए मेरा नाम हटा दिया - लेखक हरिंदर सिक्का
बॉलीवुड में अब लोग खुलकर अपने साथ हो रही नाइंसाफी के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं। अब कॉलिंग सहमत नाम की किताब के लेखक हरिंदर सिक्का ने भी गुलज़ार और उनकी बेटी मेघना गुलज़ार पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। हरिंदर की किताब कॉलिंग सहमत पर ही मेघना गुलज़ार की फिल्म राज़ी आधारित है।
हरिंदर सिक्का का कहना है कि मेघना गुलज़ार ने राज़ी के लिए उन्हें कोई क्रेडिट नहीं दिया और इसका कारण केवल ये था कि फिल्म को लेकर मेघना सारा क्रेडिट खुद लेना चाहती थी।

हरिंदर सिक्का ने अर्णब गोस्वामी के शो में हो रही एक बहस के दौरान ये खुलासा किया कि राज़ी के लिए उन्हें बतौर लेखक कोई क्रेडिट नहीं दिया गया। इतना ही नहीं गुलज़ार और उनके परिवार ने हरिंदर के साथ अच्छा सुलूक नहीं किया क्योंकि मेघना फिल्म को लेकर सारा क्रेडिट अपने नाम करना चाहती थीं।


Click it and Unblock the Notifications











