हार्ड कौर का नया अवतार

By Neha Nautiyal

रचना श्रीवास्तव

बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए, डैलस, अमरीका से

गायन के क्षेत्र में धूम मचाने के बाद गायिका हार्ड कौर ने अभिनय की दुनिया में क़दम रखा है.अपनी पहली फिल्म 'पटियाला हाउस' में वो अक्षय कुमार के साथ आ रहीं है.

पेश है इस फ़िल्म को ले कर उत्साहित हार्ड कौर से हुई बातचीत के अंश..

अपनी पहली फ़िल्म के बारे में कुछ बताइए.

फिल्म है 'पटिलाया हाउस'. इसको निखिल आडवाणी बना रहे हैं जिन्होंने कल हो न हो, चांदनी चौक टू चाइना और सलामे इश्क बनाई थी. मै बहुत लकी हूँ की मै ये फ़िल्म कर रही हूँ. ये फ़िल्म जेनरेशन गैप पर है और साथ ही थोड़ा सा पंच उन पर भी है जो लोग देश से बाहर रहते हैं और उनके परिवार मे लोग किस तरह का व्यवहार करते हैं. बच्चों को बहुत कुछ सहना पड़ता है,क्या मतभेद होते हैं परिवार से,और जनरेशन गैप जब होता है तो उसके क्या फायदे हैं और क्या नुकसान है. बस इसी पर आधारित है हमारी फिल्म. ये एक पारिवारिक फ़िल्म है. आप का क्या रोल है ?

मै फिल्म में अक्षय कुमार की कजिन बनी हूँ. मेरा जो रोल है वो बहुत सीधा साधा, और बहुत चुलबुला सा है. लम्बी चोटी है, शलवार कमीज़ पहनती है और गुरुद्वारे में कीर्तन करती है. ऐसा मुझे दिखाया गया है पर साथ में ये भी दिखाया गया है की मै सिंगर बनना चाहती हूँ. मेरा पहला अनुभव है तो मुझे बहुत बहुत बहुत मजा आ रहा है बहुत कुछ सीखने को भी मिल रहा है.

फिल्म के संगीत के बारे में बताइए

संगीत तो मेरा पहला काम है. इस फ़िल्म का संगीत शंकर अहसान लॉय ने दिया है. जौनी गद्दार के बाद शंकर अहसान लॉय के साथ ये मेरा पहला काम होगा. इसमें मैने शंकर महादेवन जी के साथ दो गाने किए हैं जो निश्चित रूप से रॉकिंग नंबर है. फिल्म की शूटिंग कहाँ कहाँ हुई है ?

अभी हम महबूब स्टूडियो में शूटिंग कर रहे हैं. हम मई और जून में दक्षिणी ध्रुव पर जा रहे हैं उस के बाद लंदन जाएंगे. कुछ शूटिंग हम लंदन में भी कर रहे हैं. आप की पहली फ़िल्म है , वो भी अक्षय कुमार के साथ तो उनके साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा है अब तक ?

मै हमेशा ही उनके साथ काम करना चाहती थी पर टाइमिंग गलत हो जाती थी. कभी उनके पास समय नहीं होता था कभी मै देश में नहीं होती थी. हम ने एक गाना किया था "हैलो इंडिया" फ़िल्म के लिए जिसकी शूटिंग लंदन में हुई थी. मै उनके साथ दोबारा काम करके बहुत खुश हूँ. वो बहुत अच्छे इंसान हैं. वो हमेशा सेट पर हँसाते रहते हैं, फिर पंजाबी हों तो हमारा तो कनेक्शन होता ही है. इस फ़िल्म में और कौन- कौन से कलाकार हैं ?

ऋषि कपूर जी हैं. उनका तो काम देखते ही बनता है, बहुत डूब के काम करते हैं और ये भी ध्यान रखते हैं की सभी अपना काम ठीक से कर रहे हैं. उनके साथ काम कर के बहुत मजा आता है. डिंपल जी हैं तो उनको तो पूरा दिन भी देखते रहो तो कम है. वो अक्षय कुमार की मम्मी का रोल कर रही हैं . सिंगर से अभिनेत्री बनना , लोगो के सामने परफ़ॉर्म करना और शूटिंग करना आपको कैसा लग रहा है ?

मै बहुत उत्साहित हूँ और मै अच्छा काम करना चाहती हूँ. गायन में मैने जो भी किया पूरी कोशिश की कि अच्छा कर सकूँ. मैने डांस किया तो वो भी अच्छी तरह किया और अब एक्टिंग में कोशिश पूरी रहेगी. आप सभी जरूर हँसोगे मेरा रोल देख कर क्योंकि जो हार्ड कौर है और जो दिखाया गया है दोनों में बहुत अंतर है. आप सभी मेरा नया अवतार देखेंगे. आप कुछ और इस फ़िल्म के बारे में कहना चाहेंगी ? ये एक ग्रेट फैमिली फ़िल्म है. ये मेरे एक्टिंग करियर की शुरुआत है और मै बहुत खुश हूँ और भाग्यशाली हूँ की मै उस फ़िल्म का पार्ट हूँ जिसमे इतने महान लोग काम कर रहे हैं. इस फ़िल्म को देख कर सभी लोगों को बहुत आनंद आएगा. फिल्म कब तक रिलीज़ हो जाएगी?

बस उम्मीद है अगली दीवाली हम पटियाला हाउस मैं ही मनाएंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X