'मैं तब तक इंतजार नहीं कर सकती..' तलाक की खबरों के बीच हार्दिक पांड्या की पत्नी नतासा का क्रिप्टिक पोस्ट!

हार्दिक पंड्या और उनकी पत्नी नतासा स्तांकोविक के बीच सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। इसकी खबरें काफी समय से आ रही हैं। अब तो विश्वकप भी शुरु हो चुका है और नतासा किसी भी मैच में हार्दिक को चियर करने नहीं पहुंची हैं।
अब तलाक की अफवाहों के बीच एक बार फिर से नतासा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से लोगों को चौंका दिया है। नतासा ने कुछ ऐसा लिखा है कि लोग फिर से बातें कर लगे हैं।
दरअसल उन्होने हॉलीवुड अभिनेता डेंज़ल वाशिंगटन की कुछ लाइनें साझा की थीं जिनको लोग एक गुप्त पोस्ट के तौर पर देख रहे हैं। इस पोस्ट में लिखा था, "इतनी सारी चीजें स्टाइल में वापस आने के साथ, मैं तब तक इंतजार नहीं कर सकती जब तक कि नैतिकता, सम्मान और बुद्धिमत्ता फिर से एक प्रवृत्ति न बन जाए।"
जैसे ही उनका ये पोस्ट स्टोरी के जरिए सामने आया लोग इसपर बातें कर रहे हैँ। देखने वाली बात होगी कि हार्दिक का इसपर रिेएक्शन आता है या नहीं। नतासा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
बेटे साथ भी साझा की थी तस्वीर
हाल ही में नतासा ने अपने ने अपने बड़े बेटे अगस्त्य पंड्या के साथ कुछ "खुशी के पल" साझा किए थे। ये काफी शानदार तस्वीर थी। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे अगस्त्य अपनी माँ को पास में पकड़े हुए हैं। ये दोनों सो रहे हैं। इसके अलावा सेल्फी भी लेते नजर आर रहे हैँ। एक वीडियो में बेटे का पुश-अप्स भी करवाती दिख रही हैँ। बता दें कि नतासा स्कांकोविक एक मॉडल हैं जिनको बॉलीवुड के कुछ गानों में देखा गया है। हालांकि इनका रिश्ता आने वाले समय में कौन सा करवट लेता है ये देखने वाली होगी।


Click it and Unblock the Notifications