Hardik Pandya की रुमर्ड गर्लफ्रेंड ने ड्रेसिंग रूम की तरफ देखकर दी फ्लाइंग Kiss, वायरल हुआ वीडियो!

Hardik Pandya Rumoured Girlfriend- हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक को थोड़ा ही समय हुआ है और जो खबरें सामने आ रही हैं वो काफी हैरान करने वाली हैं।
नताशा का नाम को काफी समय से किसी के साथ जुड़ रहा है लेकिन अब हार्दिक पांड्या को लेकर भी कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल हार्दिक का नाम अब जैस्मीन वालिया के साथ जुड़ रहा है और कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
इन दोनों को लेकर पहली बार अफवाहें तब सामने आईं थीं जब जैस्मीन ने एक बार छुट्टियों से तस्वीरें क्लिक करके साझा की थीं और हार्दिक पांड्या के टैटू वाली तस्वीर नजर आई थी।
खबरों को मिली हवा
अभी तक हार्दिक और जैस्मिन को लेकर लोग बातें ही कर रहे थे लेकिन जब से उन्होने 23 फरवरी को हुए इंडिया पाक मैच में शिरकत की तो लोग और जोरदारी से बातें कर रहे हैं। इस अफवाह को हवा मिल गई। इस दौरान कहा जा रहा है कि जैस्मिन ने ड्रेसिंग रूम की तरफ देखकर फ्लाइंग किस दी थी जिसका वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। वो लगातार टीम इंडिया को भी चियर करती दिख रही हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''वह उनकी शुभचिंतक, समर्थक, प्रेरक है।'' एक ने लिखा, ''अगस्त्य के लिए बुरा लगता है, ऐसा पोस्ट मत करो।'' एक ने लिखा, ''एक और कहानी शुरु होने वाली है।'' एक ने लिखा, ''ये सब पहले भी देख चुका हूं।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि हार्दिक पांड्या और जैस्मिन की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। आप देखिए ये वीडियो..
As I said @jasminwalia supporting India for #hardik #INDvsPAK https://t.co/aMnPfn7n3C pic.twitter.com/Oo5Gcx6O2I
— Instinct (@Clutchxgod33) February 23, 2025


Click it and Unblock the Notifications