हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ Natasa Stankovic को कथित बॉयफ्रेंड ने पहनाई साड़ी, कैमरे कैद हुई पूरी हरकत!

Natasa Stankovic Saree Video- हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविक चर्चा में हैं। भले ही दोनों का तलाक हो गया है लेकिन किसी ना किसी कारण वो खबरों का हिस्सा रहती हैं।
इस वक्त उनका एक ऐसा वीडियो सामने आ रहा है जिसके बाद लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में नताशा के साथ उनके करीबी दोस्त एलेक्जेंडर एलेक्स नजर आ रहे हैं।
कथित तौर पर वो नताशा के बॉयफ्रेंड हैं और हार्दिक से तलाक के बाद लगातार उनके साथ रहते हैं। इस वीडियो में दोनों काफी खुश हैं और नताशा अपने बॉयफ्रेंड से साड़ी बंधवाती हुई नजर आ रही है।
ब्लैक कलर की साड़ी पहनती नताशा काफी कंफर्टेबल हैं और एलेक्जेंडर काफी टांका लगाते तो कभी घूम घूमकर उनको साड़ी पहनाते दिख रहे हैं। वीडियो के सामने आते ही हार्दिक के फैंस काफी बुरी तरह से भड़क रहे हैं और उनको ट्रोल कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो पर हार्दिक पांड्या के फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''हार्दिक को जलाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।'' एक ने लिखा, ''नताशा को किसने अनफॉलो या रिपोर्ट किया वो लाइक करे।'' एक ने लिखा, ''ये हार्दिक के लिए कभी थी ही नहीं।'' एक ने लिखा, ''लाभ के साथ सबसे अच्छा दोस्त।'' एक ने लिखा, ''और वह इस बकवास को सोशल नेटवर्क पर अपलोड कर रही है।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि नताशा ने जवाब नहीं दिया है।
आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications