हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक के बिगड़े रिश्ते! तलाक के बाद पत्नी के नाम करेंगे 70% प्रॉपर्टी

hardik pandya natasa stankovic

Hardik Pandya And Natasha Stankovic Divorce: हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक की जोड़ी को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। हालांकि दोनों की तरफ से ही इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।लेकिन इस पर एक बड़ी अपडेट सामने आई है और बताया जा रहा है कि तलाक के बाद हार्दिक पंड्या अपनी 70 फ़ीसदी प्रॉपर्टी का नताशा स्टेनकोविक के नाम कर देंगे।

लोगों का कहना है कि हार्दिक पंड्या के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। अब आईपीएल 2024 के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद में उनके निजी जीवन में बवाल देखने को मिल रहा है। उनकी पत्नी नताशा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से हार्दिक के साथ अपनी कुछ तस्वीरों को डिलीट कर दिया और पंड्या सरनेम भी रिमूव कर दिया।

इसी के चलते हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक की तलाक की खबरें तेज हो गई है। अब इस पर एक नया अपडेट सामने आ रहा है और न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि हार्दिक तलाक के बाद अपनी पत्नी नताशा को अपनी 70 फ़ीसदी की प्रॉपर्टी दे देंगे। हालांकि इस खबर के बाद अब हार्दिक पंड्या को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

कुछ लोगों का कहना है कि हार्दिक पंड्या ने नताशा स्टेनकोविक को प्यार में धोखा दिया। इसी के अलावा आईपीएल 2024 में नताशा भी हार्दिक पंड्या को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में नहीं पहुंची थी। इसी के बाद दोनों के बीच खराब रिश्ते की खबरें आने लगी। नताशा स्टेनकोविक ने पिछले महीने ही अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट किया और इस दौरान भी हार्दिक पंड्या ने बर्थडे विश पोस्ट शेयर नहीं किया था।

अगर हम हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक के रिश्ते की बात करें तो उन्होंने 31 मई 2020 में कोर्ट मैरिज की। हाला की शादी से पहले ही दोनों कपल अपनी प्रेगनेंसी की खबर दे चुके थे। जुलाई 2020 में नताशा ने एक बेटे को जन्म दिया और इसका नाम अगस्त्य रखा। फिर 2023 में नताशा और हार्दिक ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से शादी रचाई।

Read more about: hardik pandya natasa stankovic
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X