हार्दिक पांड्या बने पिता, नताशा स्टानकोविक ने दिया बेटे को जन्म- यहां देखें पहली तस्वीर
भारतीय टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने बेटे को जन्म दिया है। हार्दिक पांड्या ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर फैन्स से यह खुशखबरी शेयर की। हार्दिक ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें बेबी के हाथ नजर आ रहे हैं। फिलहाल बेटे का चेहरा इस जोड़ी ने शेयर नहीं किया है। बता दें हार्दिक पांड्या ने 31 मई 2020 को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड नताशा प्रेग्नेंट हैं और फिर दोनों ने शादी की।
हार्दिक पांड्या और नताशा ने लॉकडाउन में शादी की। इस शादी में केवल उनका परिवार ही शामिल हुआ था। नताशा लगातार बेबी बंप की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती नजर आई हैं। फोटोशूट में नताशा के साथ हार्दिक पांड्या हमेशा नजर आए। हार्दिक ने पत्नी का पूरा ध्यान रखा।
हार्दिक ने फिल्मी तरीके से नताशा को नए साल वाले दिन शादी के लिए प्रपोज किया। विदेश में खूबसूरत अंदाज में दोनों ने सगाई की। तबसे दोनों साथ ही रह रहे हैं। एक बार फिर क्रिकेट और बॉलीवुड का मेल देखने को मिला।


Click it and Unblock the Notifications











