..................... Hardik Pandya was seen shirtless in the pool with his girlfriend Mihika Sharma on her Birthday - Hindi Filmibeat

शर्टलेस होकर गर्लफ्रेंड के साथ पूल में दिखे हार्दिक पांड्या, मिहिका शर्मा बोलीं- 'नजर ना लगे'

Hardik Mihieka Pool Photo: हार्दिक पांड्या इस वक्त टी-20 वर्ल्डकप के साथ साथ अपने रिश्ते को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। ऐसे में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं जो कि श्रीलंका से हैं।

Hardik Mihieka

बता दें कि इंडिया के कुछ मैच इंडिया में नहीं बल्कि श्रीलंका में भी हो रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान इंडिया में मैच नहीं खेलना चाहता। इस दौरान हार्दिक की गर्लफ्रेंड मिहिका शर्मा भी वहीं हैं और दोनों की काफी कोजी तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मिहिका शर्मा हार्दिक के साथ पूल में नजर आ रही हैं।

जन्मदिन का मौका

बता दें कि ये मिहिका शर्मा के जन्मदिन का मौका था जिसमें हार्दिक ने उनके लिए काफी कुछ स्पेशल किया। पूल बोल्ड लुक में नजर आ रहे हार्दिक ने शर्टलेस होकर पोज दिए हैं। इन्फिनिटी स्विमिंग पूल में खड़े होकर एक-दूसरे को गले लगाते पांड्या औप मिहिका साथ में काफी कमाल के लग रहे हैं।

अक्सर जब वो साथ में होते हैं तो दोनों की केमिस्ट्री बेहद शानदार दिखती है। इस तस्वीर को हार्दिक ने साझा करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी राजकुमारी'। जैसे ही हार्दिक ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया तो मिहिका ने ने भी इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

मिहिका ने ऐसे किया रिएक्ट

हार्दिक पांड्या ने जिस तरह से मिहिका के लिए ये पोस्ट किया था वो काफी शानदार है। मिहिका ने स्टोरी को साझा करते हुए हार्ट, ईविल आई और ओम की तस्वीर साझा की है। मिहिका इस रिश्ते में काफी खुश हैं लेकिन वो चाहती हैं कि उनको किसी की नजर ना लगे।

हार्दिक पांड्या अक्सर सोशल मीडिया पर इस तरह से अपना प्यार जताते हैं। बता दें कि उनका एक तलाक हो चुका है और वो नतासा स्तांकोविक के साथ रिश्ते में थे। जब उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी तो किसी ने सोचा नहीं था कि उनका तलाक इतनी जल्दी हो जाएगा।

Read more about: hardik pandya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X