विश्व कप से बाहर होते ही पत्नी के साथ रोमांस करते दिखे हार्दिक पांड्या, लोग बोले- 'ठीक हो तो वापस जाओ'

Hardik Natasa Photos- हार्दिक पांड्या और नताशा स्तांकोविक उन कपल्स में से एक हैं जो कि अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। इस वक्त हार्दिक पांड्या इसलिए खबरों का हिस्सा हैं क्योंकि चोट के बाद वो विश्व कप 2023 से बाहर हो गए हैं। हालांकि इस बाद वो अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।
इस वक्त हार्दिक की पत्नी नताशा ने एक पोस्ट किया है। जिसमें दोनों नजर आ रहे हैं। हार्दिक पांड्या और नताशा इन तस्वीरों में काफी रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। एक तस्वीर में हार्दिक और उनकी पत्नी लिप ल़ॉक वाला पोज बनाकर खड़े हैं तो दूसरे में दोनों को हग करते हुए देखा जा सकता है।
तस्वीरों के सामने आते ही लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''हार्दिक भाई वहां इंडिया टीम तुम्हारी राह देख रही है।'' एक ने लिखा, ''अब तो कोई दिक्कत नहीं हार्दिक भाई'' एक ने लिखा, ''एक ऐसी जोड़ी की तस्वीर तो मैं भी हकदार हूं।''
एक ने लिखा, ''उंगली टूटने का बहाना बनाके रोमांस करते हुए पांड्या।'' एक का कहना था, ''अब कोई दिक्कत नहीं हार्दिक भाई।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन हार्दिक ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। दोनों की जोड़ी को इंटरनेट पर काफी पसंद किया गया है।
नताशा यूरोपीय देश सर्बिया की नागरिक हैं और पेशे से एक्ट्रेस और मॅाडल हैं। शादी और मां बनने के बाद वह फिलहाल एंटरटेनमेंट दुनिया से दूर हैं। नताशा और हार्दिक ने साल 2020 की शुरुआत में अपनी सगाई की घोषणा की थी फिर शादी की।
चलिए आपको दिखाते हैं इस खूबसूरत पति-पत्नी की ये वायरल मजेदार तस्वीरें जो कि आपको रुककर देखने पर मजबूर करने वाली है। हार्दिक और नताशा साथ में काफी कमाल के लगते हैं। अक्सर नताशा मैच देखने आती रहती है।


Click it and Unblock the Notifications