शख्स का दावा- 'Hardik Pandya का कई लड़कियों के साथ था अफेयर, Natasa ने पकड़ा रंगे हाथ'

Hardik Pandya Natasa Stankovic

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का तलाक इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। हर तरफ नताशा को ट्रोल किया जा रहा है और लोग मान रहे हैं कि पैसों के लालच में नताशा हार्दिक को तलाक दे रही हैं। लेकिन हाल ही में रेडिट में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

रेडिट पर एक यूजर ने हार्दिक पांड्या पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। इस शख्स ने रेडिट पर लिखा- मैं लोगों को नताशा को बदनाम करते देखकर निराश हो गया हूं, इसलिए मैं कुछ बताने जा रहा हूं चाहे आप यकीन करें या ना करें।

हार्दिक और नताशा की शुरूआत हुकअप के रूप में हुई थी, लेकिन जब नताशा प्रेग्नेंट हुईं तो फिर उन्होंने शॉटगन वेडिंग की। शादी के बाद चीजें सीरियस हो गईं। कुछ समय तक वे असल में प्यार में थे और हार्दिक ने अपने पुराने तरीके छोड़ दिए थे।

लेकिन 2023 के मिड से हार्दिक ने फिर से नताशा को कई लड़कियों की वजह से धोखा देना शुरू कर दिया, जिनमें वेश्याएं भी शामिल थीं। पिछले साल नवंबर के अंत में नताशा ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा था और तब से उनके बीच प्रॉबलम्स शुरू हो गईं। हार्दिक ने अपने बेटे के कारण मुद्दों को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन नताशा ने हार मान ली।

नताशा अब इस शादी से बाहर निकलना चाहती हैं और उन्होंने अब एनडीए पर हस्ताक्षर किए हैं, इसलिए उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है ताकि किसी को बदनाम ना किया जाए और उसे कापी पैसों का फायदा मिल सके।

गुरुवार (18 जुलाई) को हार्दिक और नताशा ने एक आधिकारिक बयान जारी करके अपने अलगाव की घोषणा की। दोनों ने एक बयान में कहा, "4 साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर अपना और अपना बेस्ट दिया, और हमें यकीन है कि यह फैसला हम दोनों की भलाई के लिए है।"

हार्दिक और नताशा ने कहा कि शादी खत्म करना उनके लिए 'कठिन फैसला' था। उन्होंने अपने बेटे अगत्स्य के बारे में बात करते हुए कहा कि वे अपने बेटे की खुशियों के लिए उसको मिल कर पालेंगे। हार्दिक ने अपने बयान में कहा, "हमारे लिए यह एक कठिन फैसला था, क्योंकि हमने साथ मिलकर जो खुशी, आपसी सम्मान और साथ का आनंद लिया और जैसे-जैसे हमारा परिवार बढ़ता गया, हम खुश हैं। हमें अगस्त्य का आशीर्वाद मिला है, जो हम दोनों के जीवन का केंद्र बना रहेगा और हम को- पैरेंटिंग करेंगे ताकि हम उसकी खुशी के लिए वह सब कुछ कर सकें जो हम कर सकते हैं।"

क्रिकेटर और एक्ट्रेस-मॉडल ने अपने फैंस से रिक्वेस्ट की कि वे उनके 'कठिन और सेंसेटिव समय' के दौरान उन्हें प्राइवेसी दें। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया और अपने फॉलोवर्स से अटकलें न लगाने की भी रिक्वेस्ट की।

हार्दिक और नताशा ने जनवरी 2020 में सगाई की और बाद में 31 मई, 2020 को शादी कर ली। जुलाई 2020 में उन्होंने अपने बेटे अगत्स्य का स्वागत किया। एक्स कपल ने 2023 में उदयपुर में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक बड़े सेलिब्रेशन में अपनी शादी की कसमों को दोहराया था।

Read more about: natasa stankovic hardik pandya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X