बिना शादी के ही पिता बन गए थे ये बड़े क्रिकेटर्स, किसी ने छुपाया रिश्ता तो किसी ने बच्चे के बाद रचाई शादी
Cricketers Who Became Fathers Before Marriage: क्रिकेटर्स की जिंदगी जितनी हम देखते हैं उतनी आसान नहीं होती है। उनकी लाइफ सिर्फ मैदान तक ही सीमित नहीं रहती बल्कि निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर वह चर्चा में आते रहते हैं। लेकिन आज हम आपको दुनिया के ऐसे कुछ बड़े क्रिकेटर्स के बारे में बताने वाले हैं जो शादी से पहले ही पिता बन गए। किसी ने बच्चों की जन्म के बाद में शादी की थी तो किसी ने बच्चा होने के बाद में उसकी मां को छोड़ दिया था।

विवियन रिचर्ड्स
विवियन रिचर्ड्स वेस्ट इंडीज के जाने-माने बल्लेबाज माने जाते हैं। बता दे कि काफी लंबे समय तक नीना गुप्ता के साथ में वह रिलेशनशिप में भी रहे थे। दोनों की बेटी मसाबा गुप्ता का जन्म शादी से पहले ही हो गया था। लेकिन विवियन रिचर्ड्स ने नीना गुप्ता से शादी नहीं की क्योंकि वह पहले से ही शादीशुदा थे। हालांकि बेटी मसाबा गुप्ता के साथ में अक्सर वह सपोर्ट में नजर आते हैं।
हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या एक जाने-माने भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने साल 2020 में नताशा स्टेनकोविक के साथ में सगाई की थी। इसके कुछ वक्त के बाद ही दोनों माता-पिता बन गए थे। नताशा ने बेटे अगस्त्य को जन्म दिया था लेकिन बाद में दोनों ने पूरे रीति रिवाज के साथ शादी भी की थी। हालांकि अब दोनों का तलाक हो चुका है।
जो रूट
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। उनका और उनकी पार्टनर कैरी कौट्रेल के बेटे का जन्म शादी से पहले हो गया था। लेकिन साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली थी। शादी से पहले दोनों कई साल तक रिलेशनशिप में रहे थे।
डेविड वार्नर
डेविड वार्नर की बात करें तो आपको बता दें कि वह ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर माने जाते हैं। उनकी पहली बेटी इवी का जन्म शादी से पहले ही हुआ था। बेटी के जन्म के तकरीबन 1 साल के बाद में उन्होंने शादी की थी और अभी के वक्त में उनकी तीन बेटियां हैं।
क्रिस गेल
क्रिस गेल की बात करें तो आपको बता दें कि वह वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज माने जाते हैं। उनकी बेटी ब्लश का जन्म साल 2016 में शादी से पहले ही हो गया था। तब क्रिस गेल और उनकी पार्टनर नताशा बेरीज ने शादी नहीं की थी।


Click it and Unblock the Notifications